मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में आरजेबी परिसर सुरक्षित रहे इसको लेकर चर्चा की गई है। सिक्योरिटी प्लान के तहत शासन ने जो धनराशि दी है, जो आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं, उनकी प्रगति पर चर्चा हुई। 22 जनवरी के लिए सब तैयारियां कर रहे हैं। सुरक्षा चाक चौबंद रहे, इसको लेकर लगातार सतर्क हैं। सुरक्षा उपकरणों के लिए 40 करोड़ मिले थे। आने वाले समय के लिए ओवरऑल सुरक्षा प्लान भेजा गया है। फिलहाल शासन से जो व्यवस्था कर दी गई है वह पर्याप्त है। रामजन्मभूमि में प्रवेश व निकासी कहां होगी, मूवमेंट प्लान कैसा होगा। वीआईवी को कैसे आएंगे-जाएंगे, रूट डायवर्जन किस तरह किया जाए इस पर भी चर्चा हुई है।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की सुरक्षा का नया प्लान लागू कर दिया जाएगा। 5 जनवरी से श्रद्धालु अभेद्य सुरक्षा के बीच से होकर रामलला का दर्शन कर सकेंगे। राम जन्मभूमि परिसर की स्थाई सुरक्षा समिति की मंगलवार को हुई एक दिवसीय बैठक में 40 करोड़ की लागत से लगने वाले विभिन्न सुरक्षा उपकरणों को मंजूरी दे दी गई है।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अपने 28 वें दीक्षांत समारोह के लिए सजधज कर तैयार हो गया है। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेगीं।
उत्तरप्रदेश राज्य के अयोध्या ज़िला से अमरेश ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि शुजागंज क्षेत्र के बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की घोर लापरवाहियों की वजह से जान को जोखीम में डालकर निकलने को ग्रामीण मजबूर हैं ।मामला शुजागंज क्षेत्र के जैथरी गांव का है जहापर गांव के अंदर 11000 केबी लाईन प्राथमिक विद्यालय होते हुए गांव के अंदर जाती है। 11हजार केवी लाइन का तार बहुत ही नीचे है जिससे अभी कुछ दिन पहले गांव के नव युवक बालक तार के चपेट में आ गया था। नीचे लटके तार को ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने प्राइवेट लाइनमैन से कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक समाधान नही हुआ है
रुदौली शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था हुई बदहाल समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं शिक्षक। ताजा मामला रुदौली खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फेलसंडा का प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का कहना है कि देर से आना-जल्दी जाना ये है यहां के शिक्षकों का रूटीन। बच्चों व अभिभावकों के बार बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा सुधार। शिक्षक अपनी आदत से हैं मजबूर।
अयोध्या।अयोध्या और बाराबंकी जनपद के बीच अमौनी घाट स्थित गोमती नदी पर पीपा पुल की मांग को लेकर बाराबंकी जनपद सहित अयोध्या जनपद के ग्रामीणों की मांग कई महीनो से चल रही है।इसी मांग को लेकर ग्रामीण और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन भी चलाया जा रहा है । नदी उस पार चल रहे धरना प्रदर्शन को अयोध्या जनपद के अमौनी घाट के आसपास के ग्रामीणों ने भी समर्थन प्रदान किया है । जिसको लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी ने बड़ा आंदोलन करने की तैयारी भी कर ली है।इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी धर्मराज यादव सहित समाजसेवियों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा नदी पर लकड़ी के पुल का निर्माण किया जा रहा था जिस पर सरकार ने शीघ्र ही पीपा पुल की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया था । परंतु वर्ष भर बीत जाने के बावजूद भी अभी तक पीपा पुल का निर्माण कार्य नहीं हुआ है जिसको लेकर ग्रामीणों सहित किसान यूनियन के नेता आंदोलित हैं । हर वर्ष की बात इस वर्ष भी अमौनी बाबा देव स्थल पर बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नाव के सहारे लोग जनपद बाराबंकी से जान जोखिम में डालकर नदी पार करते दिखाई दिए।
अयोध्या। अयोध्या की संस्कृति और इतिहास को समेटे भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू कराया जा रहा है।अगले कुछ महीने में यह दिखने लगेगा। यह प्रवेश द्वार राजकीय इंटर कालेज में हो रही तीरंदाजी प्रतियोगिता की याद भी दिलाता रहेगा। साथ ही यह भी बताता रहेगा कि अयोध्या दुनिया के श्रेष्ठ धनुर्धरों की धरती रही है। रामपथ राममंदिर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यह लगभग 13 किमी लंबा है। सहादतगंज इसका इंट्री प्वाइंट है। यहां पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू करा दिया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
