गोसाईगंज अयोध्या।गोसाईगंज कोतवाली इलाके की एक विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।मामले में विवाहिता की तहरीर पर इलाकाई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।बनघुसरा सरैया गांव निवासिनी अनितादेवी पत्नी सुरेंद्र कन्नौजिया का कहना है कि मंगलवार को उसका पिता जोखू उससे मिलने आये थे।उसका पति परदेश में काम करता है।आरोप है कि उसके ससुर जयराम,सास कौशल्या देवी,देवर रमेश व ननद रीमा मिलकर किसी बात से नाराज उसके पिता को मार रहे थे।जब वह उन्हें बचाने को दौड़ी दो सभी लोगो ने उसे भी पीट डाला और जान से मारने की धमकी देने लगे।हल्का एसआई उपेन्द्रप्रताप सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर सास,ससुर,देवर व ननद के खिलाफ केस दर्जकर पड़ताल कराई जा रही है।
उद्घाटन मैच दौड़ में बालक वर्ग में निर्भय व बालिका वर्ग में जूली प्रथम पूराबाजार, अयोध्या। ब्लॉक क्षेत्र के पुरसाये खानपुर में दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा खिलाड़ी जब खेल में हार जाता है तो पुनः दुगने उत्साह के साथ मैदान में उतरता है और विजय हासिल करता है इसलिए हम कह सकते हैं कि खेलों में मिली हार से भी जीत की प्रेरणा मिलती है। लल्लू सिंह ने कहा कि जब खिलाड़ी देश से बाहर जाकर खेलों में पदक हासिल करता है तो उसे मिला पदक उसके साथ-साथ देश का भी होता है इसलिए खिलाड़ी हमारे देश के गौरव है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने के लिए इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सांसद ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में निर्भय प्रथम अविनाश को द्वितीय तथा अजय को तृतीय व बालिका वर्ग में जूली को प्रथम खुशी को द्वितीय और शालिनी को तृतीय स्थान मिला।
मवई,अयोध्या। मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर कानून हाथ मे लेना और किशोरी की पिटाई करने पर पुलिस ने चचेरे भाई समेत दो युवकों पर मवई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।मामला मवई थाना क्षेत्र के कामापुर गांव का है।हालांकि मवई पुलिस की इस कार्रवाई से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जिला व राज्य स्तरीय प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करने के लिए टीम बनाई गई है प्रतिभावान खिलाड़ियों को अब परिषदीय विद्यालयों में जाकर वहां के बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करेंगे और खेल से संबंधित टिप्स भी बताएंगे
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन ने पत्रकार नीलम सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए डीएम अयोध्या के माध्यम से की 4 सूत्रीय मांग...
रुदौली।तहसील के मीसा गांव के लेखपाल पर गांव की महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगा कार्यवाही की माग जिलाधिकारी से की है। मीना देवी रावत निवासी कृष्णा नगर गोशाला मेंहनौरा ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि पूर्व प्रधान ने आवास की जमीन दी है।छप्पर रख कर परिवार के साथ दस बारह वर्षों से रह रही हैं।रविवार को आए लेखपाल शिव कुमार पांडेय ने कहा की गौरमेंट ग्राम एक्ट के पट्टे की जमीन पर मकान है।इसकी शिकायत मिली है।इसे गिरवा देगे।प्रधान से जमीन मिलने के बाद घर बनाने की बात कहने पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग कर अभद्रता किया।नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव ने बताया की जांच राजस्व निरीक्षक सुरेश पांडे को सौंपी गई हैं।रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
कुमारगंज ,अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय परंपरागत खेलकूद का मंगलवार की देर शाम को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन रही। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। पशुपालन महाविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
