कि वर्ष 2024 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि फिर से बढाकर 12 दिसंबर 2023 कर दिया गया है

श्री राम महोत्सव की तैयारी अयोध्या जिले की रुदौली नगर के अंतर्गत नयागंज मोहल्ले में श्री राम विवाह महोत्सव समिति की बैठक की गई जिसमें 15 से 19 दिसंबर तक होने वाले श्री राम विवाह महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई

अयोध्या धाम शाहिद पूरे शहर में रविवार से 10 दिसंबर तक रोजाना एक घंटे की बिजली कटौती की जाएगी

श्रीराम एयरपोर्ट के निदेशक विनय कुमार ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम अयोध्या के इतिहास में दर्ज किया जाएगा

Transcript Unavailable.

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए अयोध्या जिले की दो केंद्रों को डिबार घोषित किया गया है

अयोध्या में आयोजित होने वाले 42वें रामायण मेला के प्रथम दिन के कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरयू अतिथि गृह में किया। वहीं द्वितीय पोस्टर का विमोचन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। प्रथम पोस्टर में रामायण मेला में होने वाले कार्यक्रम के क्रम में धनुष यज्ञ की एवं द्वितीय पोस्टर में जनक जी के द्वारा कन्यादान की लीला को दर्शाया गया है। 

अनएडेड स्कूल एसोसिएशन की शनिवार को हुई मासिक बैठक में स्कूलों के संचालन में आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बदलते सामाजिक परिवेश में प्रशासन व समाज का सहयोग लेने पर चर्चा की गई।

दो दिवसीय 17 वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत शनिवार को दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। समारोह में देश-विदेश से पहुंची फिल्मी हस्तियों ने अयोध्या को सिनेमा की दुनिया का उभरता हुआ केंद्र बताया। उसरू स्थित गुरुनानक स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता चार्ल्स थॉमसन ने फिल्म निर्माण के लिहाज से काशी के बाद अयोध्या को तेजी से उभरता हुआ हब बताया।

डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया, जिसमें विकास खंड मसौधा के विभिन्न ग्राम सभा व विद्यालयों के छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया।  उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा में कोई हार या जीत नहीं है। सभी प्रतिभागी बच्चे अपने साथ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों की अच्छाइयों से सीख लें। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान रेहान, द्वितीय शिवा यादव, तृतीय साजिद व बालिका वर्ग में प्रथम काजल मिश्रा, द्वितीय आयुष्मान व तृतीय रिमझिम सिंह रहे।