तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार के सर्राफा व्यवसाई अरुण सोनी के पुत्र आयुष सोनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शनिवार देर शाम थाना पूराकलंदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीवपुर के निकट एक अर्ध निर्मित मकान के पास ग्रामीणों ने शव देखा। 

जिले में कुल 1792 परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील समेत अन्य सुविधाओं व बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की जानी है। इसके लिए डीएम के निर्देश पर जिला व ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स की टीम गठित की गई है। टीमों को प्रत्येक माह पांच-पांच स्कूलों की जांच करनी है। इसके बाद प्रेरणा पोर्टल पर उसकी रिपोर्ट दर्ज करनी है। 

तारुन,अयोध्या।चोरों के हौसले कितना बुलंद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीती रात चोरों ने थाने से चंद कदम दूरी पर स्थित सरकारी कार्यालय में रखे कई सामानों को पार कर दिया है। घटना तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा में थाने के सामने स्थित साधन सहकारी समिति का है। जहां शुक्रवार की रात सचिव कार्यालय के ताले को काटकर उसमें रखे बैटरी, पास मशीन, माइक्रो एटीएम को चुरा ले गए। चोरी हुए सामानों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। गनीमत यह रही की खाद बिक्री का लाकर में रखा करीब ₹50000 चोरों के हाथ नहीं लग सका।

सोहावल। अयोध्या।राम मंदिर विकास परिक्षेत्र से जुड़ी समदा पक्षी विहार सौंदर्यीकरण योजना न्यायालय के चक्र व्यूह में फंस गई।इसके विकास का रास्ता ठप हो गया। टेंडर होने के बावजूद आधा दर्जन से ज्यादा योजनाओं का काम अब तब तक नही शुरू हो पायेगा जब तक न्यायालय में वाद विचाराधीन है। समदा विकास को लेकर उत्साहित उन प्रापर्टी डीलरो को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने करोड़ों रुपया लगा कर आने वाले पर्यटकों के लिए निजी तौर पर आवास, रेस्त्रां आदि के लिए भूमि की खरीददारी में पैसा लगा दिया। 67 हेक्टेयर में फैली कोला, मोईया कपूरपुर सहित आधा दर्जन गांव पंचायतों से घिरी समदा झील को पक्षी विहार के रूप में विकसित कर सोहावल को राम नगरी के पर्यटन से जोड़ने की योजना है। धन्नीपुर मस्जिद का निर्माण यही प्रस्तावित होने से अयोध्या,दर्शन नगर, भरतकुंड, समदा को एक साथ जोड़ने की योजना को लेकर मई 2022 में इसका श्री गणेश हुआ था।

गोसाईगंज अयोध्या।गोसाईगंज कस्बे के एक पत्रकार व व्यापारी की घर के पास खड़ी स्कूटी को चोरों ने पार कर नवागत कोतवाल को सलामी दी है।मामले की सारी रिकार्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई लेकिन कुछ सुराग नही लगा सकी।वारदात शनिवार की शाम सात बजे के बाद की हैं।जानकारी के मुताबिक कटरा मुहल्ले के भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल के चचेरे भाई व्यापारी/पत्रकार दिनेश जायसवाल अपनी स्कूटी अपने घर के गेट के पास खड़ी कर कंही गया था।एक घण्टे के बाद जब वापस लौटा तो स्कूटी गायब थी।उसने अपने घर के लोगो सहित आसपास के लोगो से पूंछा लेकिन कुछ पता नही चला तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमे एक युवक स्कूटी ले जाता दिखाई पड़ा।एसएचओ परशुराम ओझा के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी चोर युवक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।अतिशीघ्र स्कूटी सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बताते चले कि बीते एक अक्टूबर को देर शाम कस्बे का युवा व्यापारी सौरभ गुप्ता अपने किसी काम से कोतवाली आया था।वह अपनी बाइक कोतवाली के गेट पर खड़ा करके आफिस में चला गया।वापस लौटा तो बाइक गायब मिली।आसपास लगे सीसीटीवी को जब खंगाला तो एक युवक बाइक ले जाता हुआ दिखा।जिसकी पहचान राजेश राजभर पुत्र मगहू राजभर निवासी महमदपुर थाना अहिरौली अम्बेडकरनगर के रूप में हुई।पीड़ित व्यापारी ने इसकी लिखित नामजद तहरीर कोतवाली में उसी दिन दिया था,परन्तु पुलिस उसे टरकाती रही।पीड़ित ब्यापारी ने दुर्गापूजा रामलीला को लेकर पीस कमेटी की बैठक के दौरान अपनी व्यथा अधिकारियों से ब्यक्त किया तो पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज हुआ।

मवई अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर जरायल कला के पास खड़े कंटेनर में पीछे से शराब लदी डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे डीसीएम में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक व घायल व्यापारी थे जो जुबेर गंज बाजार जा रहे थे।

श्री राम मंदिर के लोकार्पण के बाद लोगों को दर्शन के लिए आमंत्रित करने के लिए 1 से 15 जनवरी तक ग्राम पंचायत में दिए जाएंगे प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र

फैजाबाद मंडी में आज अनाज का भाव इस प्रकार रहा

तारून अयोध्या। आज सुबह हल्की सी रिमझिम बरसात से सरसो की फसलो का फायदा हुआ है लेकिन गेहूं बोने के लिए जिन खेतो की सिचाई की गई थी उनमें अधिक नमी हो जाने से गेहूं की बुवाई पिछड़ जाएगी ! आलू, मटर ,चना व सब्जियों को भी फायदा पहुंचा है क्षेत्र के कई किसान सरयू प्रसाद मिश्रा, राम केवल वर्मा ,अनिल तिवारी, जयप्रकाश वर्मा, महंत मौर्य ने कहा कि आज की हल्की बरसात से सभी फसलो को फायदा पहुंचा है l

पूरा बाजार, अयोध्या। ब्लॉक में नगर निगम द्वारा संचालित कन्हा उपवन गौशाला बैसिह में है, जिसमें 3500 के करीब गोवंश है। लेकिन ठंड से बचाव के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गौशाला के प्रभारी राकेश वर्मा ने बताया कि चारे के लिए भूसा, चोकर,व हरा चारा 60 कुंतल प्रतिदिन खरीदा जाता है। ठंड से बचाव के लिए अलावा की व्यवस्था के साथ मैट,व कमजोर तथा बीमार गोवंश के काऊ कोर्ट व्यवस्था की जायेगी ,लेकिन ठंड कम होने के नाते अभी व्यवस्था नहीं की गई है जो जल्द ही हो जाएगी।