बीकापुर अयोध्या। विकास खंड क्षेत्र के रसूलपुर ग्राम पंचायत में सोमवार को आयुष्मान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप मे लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया। आयुष्मान भारत योजना के पात्रता सूची में शामिल ग्राम पंचायत के लाभार्थियों द्वारा शिविर में पहुंचकर अपना ऑनलाइन आवेदन कराया गया। आयुष्मान मित्र नवीन पांडे ने बताया कि लाभार्थियों के कम पहुंचने के चलते सिर्फ 25 लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा सका।

मिल्कीपुर, अयोध्या। राम मंदिर के निर्माण के साथ भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कोई विघ्न ना उत्पन्न हो। इस उद्देश्य से प्राण प्रतिष्ठा के पहले चित्रकूट के संत 84 कोसी परिक्रमा पर निकले हुए हैं। सोमवार को परिक्रमार्थियों का जत्था हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ढेमा वैश्य पड़ाव पर पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने साधुसंतों की सेवा की। चित्रकूट स्थित जानकी कुंड के महंत गोविंद दास ने बताया कि इस परिक्रमा का आयोजन रामकाज के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा निर्विघ्न रूप से पूर्ण करने के लिए भगवान की प्रार्थना के उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि वैसे भी वैशाख मास में गर्मी अधिक पड़ती है। इसलिए शीत ऋतु में परिक्रमा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा में 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत करेंगे।

फैजाबाद मंडी में सब्जी का भाव इस प्रकार से है

फैजाबाद मंडी में अनाज का भाव इस प्रकार से है

फैजाबाद मंडी में फल का भाव इस प्रकार से है

ब्रेकिंग अयोध्या अयोध्या प्रसाद शुक्ला निवासी गोयडी शुक्ल का पुरवा थाना कुमारगंज शनिवार /रविवार रात करीब 12 बजे के बाद दरवाजे पर से कुछ अज्ञात चोरों ने द्वार पर बंधी भैंस को चुरा ले गए है पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन करने पर भैंस प्राप्त नहीं होने पर कुमारगंज पुलिस को सूचना दी गई है हल्का इंचार्ज अर्जुन ने कहा कि सुचना प्राप्त हुई है विधिक कार्यवाही जारी है

अयोध्या मोबाइल वाणी के माध्यम से राजीव की डायरी का लेख जरूर सुनना चाहिए इसमें आप लोगों को अच्छे-अच्छे शिक्षा प्राप्त होती हैं जैसा की बच्चों की पहली शिक्षा माता और पिता के ही द्वारा मिलती है मां पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छे शिक्षा दें ताकि वह आगे बढ़ सके बच्चों को ज्यादा घूमने ना दें ज्यादा उसे तरीके से लोगों के पास न जाने दें जो गलत हो हमेशा बच्चों को अपनी निगरानी में ही रखना चाहिए और अच्छे-अच्छे ज्ञान की बातें बताना चाहिए

फैजाबाद में घी तेल सहित अन्य वस्तुओं का भाव

अयोध्या जिले के अमानीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीली सरैया में नवनिर्मित अस्थाई गौशाला का उद्घाटन वीडियो सुरेंद्र सिंह राणा ने किया है

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज को 141 स्टाफ नर्स मिले हैं जिससे अब स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है