उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 के लिए कुल मिलाकर 56 सार्वजनिक छुट्टियों की तालिका जारी कर दिया है

रुदौली।तहसील रुदौली में अधिवक्ता दिवस पर बार एसोसिएशन रुदौली सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर सोमवार को बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा व अबरार अहमद व सीताराम कौशल को माल्यर्पण कर व अंगवस्त्र, डायरी व धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर अधिवक्ता शकील अहमद ने शाल, मो0 फ़हीम खान ने पेन,साहब सरन वर्मा ने डायरी व पेन, रविन्द्र तिवारी ने पेन भेंट कर तीनों अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस अधिवक्ता दिवस के रुप में मनाया जाता है।यह अधिवक्ताओं के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

मसौधा। चित्रकूट धाम से रामचंद्र जी की खड़ाऊ लेकर निकली भरत यात्रा सोमवार भोर में नंदीग्राम भरतकुंड पहुंची। जहां मठ मंदिरों के साधु संतों सहित स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास ने यात्रा की अध्यक्षता कर रहे मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास सहित अन्य साधु संतों को मंदिर परिसर में आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण कराया। तत्पश्चाप भरत गुफा में खड़ाऊ को स्थापित कर पूजन अर्चन किया।दो दिन विश्राम के उपरांत कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करने के उपरांत तीन नवंबर को खड़ाऊ लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। सोमवार भोर में नंदीग्राम भरत कुंड पहुंची भरत यात्रा की अध्यक्षता महंत कमल नयन दास व संचालन विमल कृष्ण दास ने किया।

बीकापुर अयोध्या। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से सात लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी की दर्ज किया है । कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव के रहने वाले पीड़ित राजदीप सिंह पुत्र राकेश सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि उसके तथा आरोपियों के मध्य जमीन का विवाद चल रहा है। इसी बात से खुन्नस रखकर पूर्व में बनाई योजना के अनुसार रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास गांव के ही विपक्षी प्रवेश सिंह पीड़ित से विवाद करने लगे इसी बीच मौके पर प्रदीप सिंह व आदित्य सिंह ने पीड़ित के बड़े पिता उदय प्रताप सिंह को करने लगे जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे भी मारा पीटा तथा हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों को भी आरोपियों ने मारा पीटा।कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध धारा 147 , 148 , 323 , 504 , 506 , 452 , 307 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अयोध्या जिले में नोएडा से आएंगे जाटव रात की 4 फीट ऊंची मूर्ति

स्किन की जिद्दी टैन को हटाने के लिए आप संतरे का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं। बता दें इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डालें। अब इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में संतरे के छिलके का पाउडर लें। इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें।

"गांवों के विकास के लिए मिले साढ़े तीन करोड़, गांव की आबादी के हिसाब से होगा आवंटन" मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों में पंचायती राज विभाग द्वारा टाइड ग्रांट का फंड भेजा गया है। इस फंड से ग्राम पंचायतों में नाला- नाली एवं शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि शासन ने पंचायती राज विभाग को टाइड ग्रांट के तहत तीन करोड़ 61 लाख 13 हजार 314 रुपए की राशि निर्गत की है। जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों के खाते में आबादी के हिसाब से धनराशि भेजी जाएगी। जिससे ग्राम पंचायतों में विकास का काम शुरू हो सके। ग्राम पंचायतों में नाला -नाली एवं शौचालय तथा अन्य विकास के लिए 15 वें वित्त आयोग की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि गांव में विकास के लिए प्रदेश सरकार समय-समय पर टाइड ग्रांट व अनटाइड ग्रांट के जरिए धनराशि मुहैया कराती है। टाइड ग्रांट में नाला- नाली शौचालय व साफ- सफाई को बढ़ावा देने के लिए कार्यों को कराया जाता है।

गोसाईगंज अयोध्या।नगर पंचायत गोसाईगंज सीमा अंतर्गत समस्त स्कूलों के वरिष्ठ अध्यापक व प्रिंसिपल के साथ नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा व स्वच्छता के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न करना, नगर को स्वच्छ रखना, उनका स्वास्थ्य परीक्षण, उनकी सुरक्षा तथा सांस्कृतिक व खेलकूद के कार्यक्रम से उनका शारीरिक और मानसिक विकास करना रहा। उक्त बैठक में समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाध्यापक ने चेयरमैन के इस कदम की सराहना की।

रविवार को दिन में धूप खिली रही, मगर शाम चार बजे के बाद एकाएक बादल छा गए, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिले में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय 85 और शाम को 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। बूंदाबांदी होने से अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, हल्की धूप भी निकल सकती है। इस दौरान 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह के समय कोहरा रह सकता है।