पूरा बाजार के ग्राम मारना मेरी का छोरा निवासी जिला पंचायत सदस्य राजमणि यादव के पिता समाजसेवी बाबूलाल यादव का निधन हो गया

रानी बाजार ।अयोध्या।विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम सभा साखूपारा में मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि भारत की अखंडता संप्रभुता के लिए हर एक नागरिक का परम कर्तव्य है कि वह अपने देश के लिए हर समय अपने प्राण निछावर करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को भारत की एकता अखंडता के लिए संकल्प दिलाया।

समाहाकला के चौपाल में अधिकारियों के ना आने से विधायक नाराज, दी चेतावनी - नोडल अधिकारी सहित 17 विभाग के अधिकारी कर्मचारी नदारद पूराबाजार, अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार के ग्राम पंचायत समाहा कला के पंचायत भवन पर सोमवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौपाल में लाभार्थियों को आवास की चाबी, किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र, अन्नप्राशन व गोद भराई का कार्यक्रम किया गया वहीं मुख्य अतिथि ने चौपाल में नोडल अधिकारी सहित कई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त किया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाने के ग्राम गोयडी़ पूरे शुक्ल में बीती रात एक भैंस चोरी हो गई। पशुपालक ने पुलिस को भैंस चोरी की तहरीर दे दी है। कुमारगंज थाने के ग्राम गोयड़ी निवासी पशुपालक किसान अयोध्या प्रसाद शुक्ला ने बताया कि अभी तीन दिन पहले 65 हजार रुपए की भैंस खरीद कर लाया था। जिसे अज्ञात चोर खोल ले गए। पीड़ित किसान ने भैंस चोरी की चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। हल्का दरोगा अर्जुन कुमार ने बताया कि मामले की जाँच-पड़ताल की जा रही है।

हैदरगंज,अयोध्या। विद्युत शार्ट सर्किट से रविवार की देर शाम भड़की चिंगारी से तीन किसानों की खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पछियाना स्थित खेत में लगे विद्युत पोल के शार्ट सर्किट से जाना बसंती का पूरा गांव निवासीगणो सुरेंद्र वर्मा पुत्र रामराज वर्मा, कल्लू वर्मा पुत्र रामअवध और गया प्रसाद यादव पुत्र रामलौट का कुल 5 बीघा गन्ना जल गया। हल्ला गुहार की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मस्क्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की फसलों को जलने से बचाया। विद्युत उपकेंद्र के जेई राजेश कुमार यादव ने बताया कि इसकी सूचना उन्हें नहीं है। सोमवार को हल्का लेखपाल देव प्रकाश तिवारी ने बताया क्षति का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजा जाएगा।

बीकापुर अयोध्या।सोमवार की भोर करीब 5 बजे बीकापुर की तरफ से गन्ना लाद कर अयोध्या की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया।यह सड़क दुर्घटना बीकापुर कस्बा बाजार के चौधरी नगर चांदपुर के समीप अयोध्या प्रयागराज हाईवे की बताई जा रही है । बताया जाता है कि ट्राली में पीछे से आ रही गिट्टी लदी ट्रक ने ट्राली में मार दी, टक्कर लगने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर ट्राली पलट गई और उस पर लदा गन्ना भी सड़क पर बिखर गया । बताया जाता है कि इस दुर्घटना में बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 के निवासी 27 वर्षीय विजय प्रताप सिंह तथा बाराबंकी के बेलवा के निवासी मनीष रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया।जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गहरी चोटे होने के कारण गहन चिकित्सीय इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।