ब्रेकिंग लखनऊ। विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की 6 दिसंबर को दिल्ली में बैठक । बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जाने की उम्मीद कम । सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ही बैठक में हिस्सा लेंगे । इससे पहले की तीनों बैठक में अखिलेश यादव शामिल हुए थे । मध्य प्रदेश चुनाव से पैदा हुई रार से जोड़कर देखा जा सकता है । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया के सभी 28 घटक दलों को बैठक में बुलाया है।
ब्रेकिंग अयोध्या। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, गोलीबारी में एक युवक की मौत दो घायल,गोली लगने से विवेक सिंह की हुई मौत,अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज, बच्चों विवाद में चली गोली, अभिषेक सिंह पर गोली मारने का है आरोप, आरोपी मौके से फरार,थाना पूराकलंदर के अवनपुर सरोहा गांव का मामला।
जन्मदिन मना कर लौट रहिए तेज अवतार में डंपर ने मारी टक्कर हुए दर्दनाक मौत मिल्कीपुर इनायत नगर
विकासखंड सोहावल पर जहां नहीं हो रहा है ग्राम पंचायत का कार्य जनता हुई परेशान
ब्रेकिंग अयोध्या राम मंदिर में विराजमान होने वाले रामलला की मूर्ति बनाकर तैयार।तरासे गए मूर्ति पर मूर्तिकार कर रहे फिनिशिंग का कार्य।22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने दी जानकारी।मंदिर निर्माण के कार्यों को देखते हुए आवश्यकता अनुसार बढ़ाये जा रहे मजदूर।राम मंदिर का गर्भगृह लगभग बनकर तैयार।राम जन्मभूमि परिसर में 3200 से अधिक मजदूर कर रहे कार्य।समय से पहले पूरे हों जाएंगे सभी कार्य : चंपतराय
ब्रेकिंग अयोध्या। विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हुए बेलगाम,तीन दिनों से लगातार बढ़ती जा रही विद्युत विभाग की लापरवाही, जनता हो रही त्रस्त अधिकारी व कर्मचारी हुए मस्त,24 घंटे में सिर्फ तीन से चार घंटे रहती है लाइट, अयोध्या जनपद के अमानीगंज फीडर का मामला।
*ब्रेकिंग न्यूज़* *सड़क हादसे में बुरी तरह ज़ख़्मी हुआ युवक* रूदौली अयोध्या सड़क हादसे में बुरी तरह ज़ख़्मी हुआ युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार बुरी तरह जख्मी युवक सरकटिया निवासी बताया जा रहा है युवक के पास से सलाह नाम पत्र मिला है सरकारी अस्पताल के पास का मामला है युवक को रूदौली CHC मे भर्ती कराया गया।
मिल्कीपुर, अयोध्या। तापमान गिरने और लगातार मौसम में बदलाव से इस समय आलू की फसल में कई तरह के रोग लगने की संभावना बनी रहती है। अगर समय रहते इनका प्रबंधन न किया गया तो आलू की खेती करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।इस बारे में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधौगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के सेवानिवृत वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि मौसम की अनुकूलता तथा बदली होने पर आलू की फसल में फंफूद का संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। जो झुलसा रोग का प्रमुख कारण होता है।
बदली के मौसम एवं वातावरण में नमी होने पर यह रोग उग्र रूप धारण कर लेता है तथा चार से छह दिन में ही पूरी फसल बिल्कुल नष्ट हो जाती है। दोनों प्रकार की झुलसा बीमारी के प्रबंधन के लिये मौसम के साथ - साथ फसल की निगरानी करते रहना चाहिये। दोनों झुलसा बीमारियों के रोकथाम के लिए प्रोपिनेब 70 डब्ल्यू. पी. या क्लोरोथैलोनिल 75 डब्ल्यू. पी. फफूंदनाशक 400 से 500 ग्राम को 400 लीटर पानी मे घोल कर प्रति एकड़ के हिसाब छिड़काव करें। जैसे ही बादल आए तुरंत दवाओं का छिड़काव करना चाहिए। बीमारी की तीब्रता को देखते हुए फफूंद नाशक का 10 दिन के अन्तराल पर पुनः छिड़काव करें।
84 कोस परिक्रमा करने वालों का हुआ जोरदार स्वागत
