Transcript Unavailable.
कुमारगंज अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में मत्सियकी एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के नवआगंतुक छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी मीना सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कुलपति ने कहा कि शिक्षा की सभी सुविधाएं विश्वविद्यालय में उपलब्ध है। बच्चों को मेहनत व कड़ी लगन से पढ़ाई कर अपने भविष्य को संवारने की जरूरत है। छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। सभी छात्र- छात्राओं ने अपना परिचय दिया साथ ही गायन, नृत्य, नाटक, कविता पाठ, कव्वाली आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक भी प्रस्तुत किया।
कुमारगंज अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मृदा एवं जल जीवन के स्रोत विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय कुलपति डॉक्टर बिजेंद्र सिंह द्वारा की गई। कुलपति ने मृदा स्वास्थ्य की मानव जीवन में महत्व एवं कृषि में योगदान पर विस्तार से व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में लखनऊ स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान से आए दो वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ यशपाल सिंह एवं डॉ संजय अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया एवं मृदा स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य में सूक्ष्म जीवों के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी डॉक्टर सिंह ने बताया की कैसे मृदा लवणता को रासायनिक एवं जैविक कारकों द्वारा सुधार कर अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं
मवई, अयोध्या।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई में मंगलवार को स्टाफ नर्स द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा हुआ है।जब पीड़ित को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के विषय में जानकारी हुई तो उसने सीएचसी अधीक्षक से लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या से शिकायत की है। मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई का है इसी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद ने अपनी पत्नी रेनू को प्रसव के लिए 22 सितंबर को लाया था लेकिन उसको जिला अस्पताल के लिए मौजूद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था जो बाद में निजी अस्पताल में आपरेशन द्वारा लड़के का जन्म हुआ था।उसके बाद अपने नवजात शिशु राजकुमार का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई आशा बहू विमला देवी के साथ आई तो उन्होंने पीड़ित से बताया कि 100 रुपए लगेंगे तो उसने दे दिया।उसको जन्म प्रमाण पत्र हस्त लिखित स्टाफ नर्स रीना के हस्ताक्षर और स्वस्थ विभाग की मुहर लगा दे दिया गया।जब वह प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना द्वारा मिलने वाली धनराशि के लिए पंजीकरण करवाने के लिए सीएचसी मवई आया तो वहा के कर्मचारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है और इसका कोई मान्य नहीं है।जिसकी शिकायत पीड़ित राजकुमार ने स्टाफ नर्स रीना और आशा बहू विमला देवी के नाम लिखित शिकायत किया है।इस संबंध में स्टाफ नर्स रीना से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है।किसी स्टाफ नर्स द्वारा किया गया है सीसीटीवी फुटेज में देख कर पता लगाया जाएगा।
इस फेस पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलके को सूखा लें। इसका पाउडर बना लें। इसके बाद एक बाउल में 2 बड़े चम्मच दही लें। अब इसमें संतरे के छिलके का पाउडर डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
Transcript Unavailable.
फैजाबाद मंडी में सब्जी का भाव इस प्रकार से है
