रुदौली।सोमवार की सुबह ओर दोपहर हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई।कुछ किसानों में इसको लेकर खुशी भी है।हालांकि यह बारिश खेती के लिए फायदेमंद होगी और कुछ के लिए नुकसानदेह भी साबित कर सकती है।

Transcript Unavailable.

अयोध्या।जिले में परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं व पढ़ाई की जांच के लिए राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के निर्देश पर जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन टास्क फोर्स निष्क्रिय बनी हुई है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच रविवार को रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम मनीष कात्याल अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अयोध्या कैंट व जंक्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में अफसरों से प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने कहा कि समारोह में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। समय रहते ही ट्रैक के दोहरीकारण का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। 

उत्तरप्रदेश राज्य के अयोध्या ज़िला से अमरेश कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि गोसाईगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत गौहनिया गांव के मजरे पंडित पुरवा में पिछले एक हफ्ते से घुप अंधेरा है। यहां का ट्रांसफार्मर पिछले 7 दिनों से जल गया है। इसकी शिकायत लगातार विभाग की जिम्मेदारों से किया जा रहा है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नगर पालिका रुदौली के स्वामी ब्रह्मानंद लोधी वार्ड में शिक्षा के सागर स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी की जन्म जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक राम चन्द्र यादव ने कहा शिक्षा से समाज और परिवार का विकास होता है। स्वामी ब्रह्मानंद लोधी शिक्षा के पथ प्रदर्शक रहे।

दूध में प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी होती है। जिससे अखरोट दूध के साथ काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए अखरोट का दूध के साथ सेवन करें। सुबह खाली पेट दूध के साथ अखरोट रोजाना खाने से आपको लाभ महसूस होने लगेगा।

बता दें जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके लिए यह फेस पैक शानदार ऑप्शन है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें एक बड़ा 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें और इसमें गुलाब जल मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें । इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है।