सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर बैंक तथा ग्राहक सेवा केंद्र आने वाले लोगों के लिए एसबीआई करजाईन बाजार के सामने स्थित सीएसपी संचालक सुजीत कुमार उर्फ छोटू के द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई। जिससे बाज़ार आनेवाले लोगों को राहत मिली है।

सुपौल कोल्ड डे की चपेट में है,लेकिन लोगो के बीच अलाव की व्यवस्था नही है।जी हां आपको बता दे कि सुपौल इन दिनों कोल्ड डे की चेपट में है।कोल्ड डे की चपेट में रहने के कारण मौसम विभाग ने सुपौल के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।लेकिन जिले के निर्मली प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था नही किया गया है।लिहाजा लोग भीषण ठंड में ठिठुरने को विवश है।लोगो ने अंचल प्रशासन से अलाव व्यवस्था की मांग किया है।

बढ़ते ठंढ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार के द्वारा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर रात्रि में भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव का निरीक्षण किया गया। रात्रि भ्रमण के क्रम में सुपौल रेलवे स्टेशन, महावीर चौक, हास्पिटल, चकला निर्मली, गुदरी, गांधी मैदान, शनि मंदिर इत्यादि जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। भ्रमण के बाद कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आवश्यकतानुसार चिन्हित जगहों पर अलाव जलाना तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें।

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहरा पंचायत के गणपतगंज बाजार में रविवार को समाजसेवी पिंटू गुप्ता के सहयोग से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेफरल अस्पताल प्रभारी दीपनारायण राम और धरहरा पंचायत समिति सदस्य विपिन यादव शामिल हुए। इस दौरान तकरीबन दो सौ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। श्री गुप्ता ने बताया कि वह हर साल मकर सक्रांति पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करते हैं।  वहीं अस्पताल प्रभारी श्री राम ने कहा कि समाजसेवा सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद लोगों को इस कड़कती ठंड में कंबल मिलने से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य की सराहना की। धरहरा पंसस विपिन यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर पुराणों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानवता का परिचय है। मौके पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। कंबल मिलने से लाभुक खुश दिखे। -

कड़ाके की ठंड में सुपौल जिला में स्वयंसेवी संस्था हेलपेज इंडिया द्वारा संचालित अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ और वृद्ध स्वयं सहायता समूह के बुजुर्गों के द्वारा समाज के लाचार, निरीह, विकलांग व गरीब वृद्धों के लिए अनूठी तथा प्रेरणादायक पहल की गई है। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में राघोपुर, बसंतपुर, प्रतापगंज तथा छातापुर प्रखंडों के सात पंचायतों के 400 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल का वितरण किया गया। जिले में कार्यरत हर स्वयं सहायता समूह ने एक जरूरतमंद बुजुर्ग को कंबल भेंट की। साथ ही अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के माध्यम से भी जरूरतमंद बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान किए गए। वृहत स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रभारी  आलोक कुमार एवं राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए इनकी उन्नति की कामना की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के अध्यक्ष सीताराम मंडल, उपाध्यक्ष बच्चेलाल मंडल, हेल्पेज इंडिया के पदाधिकारी ज्योतिष कुमार, शिवचंद्र तोमर, राजकुमार मिश्र, नूर आलम, बालगोविंद मेहता सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।