भागलपुर जिले के बिहपुर से वीरपुर तक एनएच 106 पर 105.2 किमी सड़क पर पिछले 9 सालों से सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य मंथर गति से चल रहा है। जिस कारण जिले में पड़ने वाली तकरीबन 65 किमी तक की सड़क पर निर्माण कार्य अबतक अधूरा पड़ा है। निर्माणाधीन इस सड़क पर बरसात होने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को आवाजाही में कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावनाएं बनी रहती है।  जिले के वीरपुर, भीमनगर, रतनपुरा, करजाइन, सिमराही, गणपतगंज, किसान चौक, महेशपुर, कटिंग चौक , पिपरा जैसे बाजारों में सड़कें जर्जर है। अधूरा सड़क निर्माण के कारण लगभग सभी बाजारें प्रभावित हो रहे हैं।  जर्जर सड़कों पर अब जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। यहां आपको बता दें कि बिहपुर से वीरपुर एनएच 106 सड़क चौड़ीकरण को लेकर निर्माण कार्य की प्रक्रिया साल 2014 में शुरू हुआ। इसकी लागत लगभग 7 अरब 80 करोड़ 77 लाख रुपए बताई जा रही है। 

कड़ाके की ठंड में सुपौल जिला में स्वयंसेवी संस्था हेलपेज इंडिया द्वारा संचालित अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ और वृद्ध स्वयं सहायता समूह के बुजुर्गों के द्वारा समाज के लाचार, निरीह, विकलांग व गरीब वृद्धों के लिए अनूठी तथा प्रेरणादायक पहल की गई है। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में राघोपुर, बसंतपुर, प्रतापगंज तथा छातापुर प्रखंडों के सात पंचायतों के 400 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल का वितरण किया गया। जिले में कार्यरत हर स्वयं सहायता समूह ने एक जरूरतमंद बुजुर्ग को कंबल भेंट की। साथ ही अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के माध्यम से भी जरूरतमंद बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान किए गए। वृहत स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रभारी  आलोक कुमार एवं राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए इनकी उन्नति की कामना की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के अध्यक्ष सीताराम मंडल, उपाध्यक्ष बच्चेलाल मंडल, हेल्पेज इंडिया के पदाधिकारी ज्योतिष कुमार, शिवचंद्र तोमर, राजकुमार मिश्र, नूर आलम, बालगोविंद मेहता सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

निर्मली सहित आसपास के इलाकों में बीते 05 घंटे से बिजली गुल है।इस बावत विभाग के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुआ कि 33 केवी में गड़बड़ी रहने के कारण विधुत सेवा ठप है,दिन के लगभग 10 बजे तक बिजली सेवा बहाल होने की संभावना है।

सरकार द्वारा चलाए गए नल जल योजना का समुचित लाभ लोगो को नही मिल रहा है।जिसका एक उदाहरण है सुपौल के नगर पंचायत निर्मली के वार्ड 07 मे बने जलमिनर, यह जलमिनार एक तो 06 साल बाद बना है बावजूद आजतक लोगो को एक बूंद स्वच्छ पेयजल नही मिल सका है।अधिकारी और लापरवाही के कारण इस वार्ड के लोग इस योजना से वंचित है।स्थानीय वार्ड पार्षद बताते है कि नल जल योजना को चालू करने हेतु कई बार संवेदक और अधिकारी से गुहार लगाया जा चुका है लेकिन कोई पहल नहीं हो पा रहा है।

सुपौल : फकीरना चौक के एनएच 106 पर बाइक से गिरकर जेई गंभीर रूप से घायल करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना के पास एनएच 106 पर एक बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक सर्व अभियान के जेई बताया जा रहा है। बताया जाता है कि घायल युवक की पहचान सफी अहमद ( 45) के रूप में की गई है। वह सर्व अभियान के जेई पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह बसंतपुर से ड्यूटी कर वापस अपना कार्यालय लौट रहे थे। इसी क्रम में फकीरना के पास अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। करजाइन थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सिमराही में शुक्रवार को भाजपाइयों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मोदी की गारंटी रथ के साथ कार्यकर्ताओं ने लोगों का हाल लिया और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना के स्टॉल लगाकर पात्र लाभुकों का चयन किया। इस दौरान भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालो को सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को लेकर शपथ दिलाई गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, छातापुर विधानसभा प्रभारी बैधनाथ भगत, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, लोकसभा संयोजक पिंटू मंडल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पौद्दार, बूथ अध्यक्ष रामकृष्ण मेहता, प्रमोद साह , अकरम राजा आदि मौजूद थे।

छात्रों में संध्या पढ़ाई के प्रति रुचि घटने से पढ़ाई पूरी करने में परेशानी

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार पूर्वक जानकारी चाहिए।