सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जिले के बलथर थाना क्षेत्र अन्तर्गत झूमका पकड़ी के पास एक बाईक चालक ने साईकिल यात्री को ठोकर मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। वही घटना स्थल पर पहूँची बलथर पुलिस घायल यात्री की प्राथमिक उपचार के साथ घर भेज दिया और बाईक सहित चालक को अपने पास रखी है.....
पश्चिमी चम्पारण जिले के मैनाटाँड-बेतिया मुख्य पथ से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ईट्ट लदा ओभरलोड ट्रेक्टर और बालू लदा ट्रको का आना-जाना होता है। जबकि इस मुख्य पथ में करीब आधे दर्जन पुलिस थाना मौजूद है। फिर भी ओभर लोडिंग का खेल जारी है। जानकारों के माने यह खेल पुलिस और परिवहन विभाग की मिलीभगत से अनवरत जारी है। कभी- कभार दिखावे के लिए थोड़ी बहुत कारवाई कर चुप्पी साध ली जाती है ...।
पश्चिमी चम्पारण जिले के अधिकांश थानाध्यक्षों द्वारा थाना परिसर में शान्ति समितियों की बैठके की जा रही है. होली पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी की गई है जिसके तहत हुड़दंग करने वाले, डी.जे. बजाने वाले,शराब कारोबारियों, पियक्कड़ों तथा अशलील कार्यक्रमों पर सख्ती के साथ नजर रखी जा रही है. कुल मिलाकर होली शान्ति पूर्ण माहौल में मनायी जाय इसके लिए पुलिस प्रशासन पुरी मुश्तैदी के साथ नजर रखने की तैयारी की है ....।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मछली पालन से जुड़ी जानकारियाँ दे रहे है कि किसानों को किस तरह मछली के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
जल संरक्षण जीवन जीने के लिए जरुरी है आईयें हम संकल्प ले कि जल को संरक्षित करेंगे और कतई हम सब जल बर्बाद करने से परहेज करेंगे ....
दहेज में परिवार की बचत और आय का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है. वर्ष 2007 में ग्रामीण भारत में कुल दहेज वार्षिक घरेलू आय का 14 फीसदी था। दहेज की समस्या को प्रथा न समझकर, समस्या के रूप में देखा जाना जरूरी है ताकि इसे खत्म किया जा सके। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- दहेज प्रथा को लेकर आपके क्या विचार है ? *----- आने वाली लोकसभा चुनाव में दहेज प्रथा क्या आपके लिए मुद्दा बन सकता है ? *----- समाज में दहेज़ प्रथा रोकने को लेकर हमें किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है और क्यों आज भी हमारे समाज में दहेज़ जैसी कुप्रथा मौजूद है ?
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
जल ही जीवन है। यह पंक्तियाँ हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। आज के समय में जब दुनिया शुद्ध जल की कमी से जूझ रही है, यह पंक्तियाँ और सार्थक हो जाती हैं। भारत में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई राज्य हैं जो भूजल की कमी के चरम बिंदु को पार कर चुके हैं। हर साल 22 मार्च के दिन विश्व जल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में जल के महत्व और उसके संरक्षण को समर्पित है।इस विश्व जल दिवस पर पानी की बर्बादी को रोके और जल को प्रदूषित होने से बचाये। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
