उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं के लिए संपत्ति का अधिकार जरूरी है। संपत्ति का अधिकार महिलओं को नहीं रहेगा तो उनके लिए काफी दिक्कत होती है। जैसा की संविधान में भी लागु किया गया है कि महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार मिले। सरकार द्वारा लागू किया गया है लेकिन कुछ बाधाएं आ रही हैं। इसके चलते महिलायें अपने संपत्ति के अधिकार से वंचित रह रही हैं। आगे पीछे देखा जायें तो कमियां नज़र आ जाती हैं। शिक्षा की कमी के कारण महिलायें अपने अधिकार के बारे में नहीं जानती हैं। जबकि महिला ही देश की वह कर्णधार हैं जो एक बच्चे को जन्म देती हैं और वह बच्चा देश का नागरिक होता है और देश पर शासन करता है।लेकिन उसकी माँ को यह जानकारी नहीं होती की उनका क्या अधिकार है। महिलायें जब सशक्त होगी तभी वे एक सशक्त बच्चे को जन्म देंगी। और देश आगे बढ़ेगा ।