उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से लेकर रामप्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत कर रहे। बातचीत में श्रोता ने बताया महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबी नगर से राम प्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद मौर्य से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार दिया जाना चाहिए यदि दो लड़के और लड़की हैं तो भी उन्हें अधिकार दिया जाना चाहिए।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा बाजरा की फसल की निगरानी व उचित सिंचाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सरकार तो कहती है कि महिलाओं को समानता का अधिकार दिया जा रहा है लेकिन अभी महिलाओं को जब संपत्ति का अधिकार नहीं मिलेगा तो कहां समानता का अधिकार दिख रहा है, सर्वे में देखने को मिला कि कुछ लोग महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से कतराते हैं, जबकि कुछ महिलाओं ने कहा कि हमे संपत्ति का अधिकार नहीं चाहिए क्योंकि संपत्ति का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार लेने से भाई-बहन के संबंधों में दरार पड़ सकती है, फिर पैतृक संपत्ति को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाए की ना दिया जाए। कुछ लोगों का मानना है कि हां और कुछ लोगों का मानना है कि नहीं, लेकिन जब तक महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलता, तब तक पुरुषों के साथ समानता कहां है? जिस तरह महिलाएं शिक्षा, रोजगार और नौकरियों आदि में भी तेजी से भाग ले रही हैं। इर सी तरह महिलाओं को भी संपत्ति के अधिकार में पूरी तरह से भाग लेना चाहिए। इसके लिए जागरूक महिलाएं और हम आप कुछ महिलाओं को हिस्सा देने से कतरायें ना इससे महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सके
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेम सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए .
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। क्यूंकि महिलाएं घर में भी काम करती हैं , खेतों में काम करती हैं लेकिन अपने घर के काम करने पर उन्हें पैसे नहीं दिए जाते जबकि दूसरों के खेतों में काम करने पर उन्हें पैसे दिए जाते हैं। उनका कहना है घर का काम करने पर भी उन्हें पैसे मिलना चाहिए।
दोस्तों, भारत में विविधता की कोई कमी नहीं है। यहाँ के विभिन्न राज्य, जिलों और गांवों में भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक, भाषाई और भौगोलिक विशेषताएं हैं। ये भिन्नताएं जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करती हैं और विशेष रूप से महिलाओं की स्थिति को भी प्रभावित करती हैं।भारत के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता में भारी अंतर है। शहरी और विकसित क्षेत्रों में जहां स्कूलों और शिक्षा संस्थानों की संख्या अधिक है और सुविधाएं बेहतर हैं, वहीं ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्कूलों की कमी और सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण शिक्षा प्राप्ति में असमानताएं देखने को मिलती हैं। दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की असमानताएं है, जिसमे खेती किसानी भी एक है। यहाँ आपको किस तरह की असमानताएं नज़र आती है। *----- महिलाओं को कृषि और अन्य ग्रामीण उद्यमों में कैसे शामिल किया जा सकता है?
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वंदना शुक्ला से साक्षात्कार लिया।पूजा ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटियों को भी हिस्सा मिलना चाहिए।सम्पत्ति में बीटा और बेटी दोनों का बराबर हक़ होता है। बेटी सम्पत्ति में अधिकार लेगी तो बेटा के जैसा काम कर के दिखाना भी होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि बेटी सम्पत्ति में अधिकार ले कर ससुराल चली गई और बेटा ही माता - पिता की सेवा करे। बेटी भी अपने मां - पिता की उतनी ही सेवा करें जितना बेटा - बहू करते हैं.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा से साक्षात्कार लिया।सुषमा ने बताया कि बालिकाओं का शोषण बंद होना चाहिए। बालिका भ्रूण हत्या पाप है और कानून अपराध भी है। ऐसा करने वालों को कड़ी सजा देनी चाहिए। बालिकाओं को जन्म देना चाहिए एवं उनको शिक्षित करना चाहिए। बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नही हैं
माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
