दोस्तों, मोबाइलवाणी के अभियान क्योंकि जिंदगी जरूरी है में इस बार हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं, जहां आपका अनुभव और राय दोनों बहुत जरूरी हैं. इसलिए हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में बच्चों को साफ पानी किस तरह से उपलब्ध हो रहा है? क्या इसमें पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र आदि मदद कर रहे हैं?आप अपने परिवार में बच्चों को साफ पानी कैसे उपलब्ध करवाते हैं? अगर गर्मियों में बच्चों को दूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियां होती हैं, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों का इलाज संभव है या फिर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड रहा है? जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, क्या उन्हें वहां पीने का साफ पानी मिल रहा है? अगर नहीं तो वे कैसे पानी का इंतजाम करते हैं?

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए, कुछ लोग हिचकिचा रहे हैं कि अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलता है,तो वे दबी रह जाती हैं ,समाज में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। महिलाएं जब तक जागरूक नहीं होंगी उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। मोबाइल वाणी के द्वारा भी महिलाओं को जगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि माता-पिता की संपत्ति में महिलाओं का अधिकार होना महत्वपूर्ण है क्योंकि महिलाएं खेतों में काम करती हैं, घर में काम करती हैं, हर जगह काम करती हैं, चाहे व्यवसाय हो ,चाहे सरकारी योजनाओं में हो महिलाएं हर जगह काम कर रही हैं। लेकिन पैतृक सम्पत्ति में महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिलता क्योंकि अधिकतर घरों में देखा जाता है बहन बेटियों को उनका अधिकार नहीं मिलता क्योंकि इससे भाई बहन के बीच दरार आ सकती है। भाइयों के साथ मन मुटाव होने के डर से बेटियों को अधिकार नहीं दिया जाता लेकिन उन्हें अधिकार मिलना चाहिए

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

यह कार्यक्रम मौसम में आ रहे बदलावों और उनसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित है। इसमें बारिश के अनिश्चित पैटर्न से उत्पन्न चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कैसे ये बदलाव किसानों से लेकर शहरी नागरिकों तक, सभी के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। आपने और आपके आसपास के लोगों ने बदलते बारिश के पैटर्न के बारे में क्या अनुभव किया है? क्या आपको या आपके जानने वालों को इससे कोई चुनौती झेलनी पड़ी है?

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की फसल में रोपाई के बाद उर्वरक प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की महिला संपत्ति अधिकार को लेकर क्षेत्र के लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार उसी तरह दिया जाना चाहिए जैसे आज समानता दी जा रही है। शिक्षा और नौकरियों में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं, उसी तरह उन्हें भी संपत्ति का अधिकार भी दिया जाना चाहिए, इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोगों की राय है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। उनका मानना है की जिस तरह महिलायें घर के काम काज में व्यस्त रहती है उसी तरह उन्हें घेरलू काम काज पर ही ध्यान देना चाहिए

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को देने में पुरुषों की भूमिका बहुत अहम् है। परिवार के सदस्यों को महिला -पुरुष समानता का महत्व समझाना चाहिए। लड़का और लड़की के परवरिश में अंतर नही करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की जब लड़कियाँ और लड़के शक्ति मिशन के तहत समान अधिकारों का नारा देते हैं तो महिलाओं को संपत्ति का अधिका भी देना चाहिए, क्योंकि महिलाएं ही समाज की पालक हैं, चाहे आपकी बहन बेटी हो या हमारी, महिलाएं अपने बच्चे के भविष्य को निर्भर करती हैं और उन्हें भी संपत्ति का अधिकार मिलना है। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आने वाले समय में महिलाएं भी खुद को सशक्त महसूस करेंगी। उन्हें पैतृक संपत्ति में संपत्ति का अधिकार देना उचित है। क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए, जिसे लेकर असमंजस की स्थिति है, हालांकि कुछ महिलाओं का कहना है संपत्ति का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति का समान अधिकार है, इसलिए हमें भी शिक्षा, नौकरियों जैसे समान अधिकार मिलने चाहिए और महिलाओं को अन्य स्थानों पर भी समानता दी जा रही है तो भूमि में भी अधिकार मिलना चाहिए