उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए, कुछ लोगों को यह राय मिल रही है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए कुछ लोगों की राय है कि संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि महिलाओं को भी सशक्त बनाया जा सके, लेकिन यह देखा गया है कि महिलाओं को समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए उन्हें भूमि संपत्ति का अधिकार देना भी आवश्यक है। अगर महिलाओं को जमीन और संपत्ति का अधिकार मिलता है तो वे समाज में भी हर जगह आगे बढ़ेंगी क्योंकि यह देखा जा रहा है कि नौकरी, शिक्षा, चुनाव आदि हर पद पर महिलाओं का योगदान देखा जा रहा है। अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलेगा तो उन्हें भी आत्मविश्वास मिलेगा और वे सशक्त भी होंगी। इसके लिए जागरूकता अभियानों की आवश्यकता है ताकि लोग शिक्षित हों और महिलाएं शिक्षित हों और अपने अधिकारों के लिए लड़ें।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्लू प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना गलत है इससे आगे चल कर नुकसान हो सकता है। इससे आगे चल कर परिवार में विवाद हो सकता है.
ये रेशम का धागा नहीं बहन का प्यार है यही तो खट्टे-मीठे रिश्तों की तकरार हैं भाई की कलाई की शोभा जिससे होती है वो और कुछ नहीं रक्षा बंधन का त्यौहार है नमस्कार /आदाब, दोस्तों ,सावन पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है, रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के लिए बेहद ही खास दिन होता है। भाई की कलाई पर राखी बांधना बहन की ओर से स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक है, और परिणामस्वरूप, भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। भाई अक्सर अपनी बहनों को पैसे या उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। रक्षाबंधन का पर्व न सिर्फ भाई -बहन के प्यार को दर्शाता है बल्कि यह पर्व पारिवारिक सुरक्षा का प्रतिक भी है साथ ही यह पर्व एकजुटता और जिम्मेदारी की भावना की सराहना करता है। श्रोताओ मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को भाई-बहन की पावन पर्व रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं !
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की सराकर या निजी संस्था की मदद से महिलाओं को अधिकार मिल रहा है वो काफी सराहनीय है। पर सरकार के द्वारा बनाई गई प्रक्रिया सही नहीं है ,क्युकी ऐसा देखा गया है की जो महिला किसी के बल पर नौकरी पाती है उनके अंदर बदलाव क़ाफी देखने को मिल रहा है। 25 प्रतिसत महिला गलत दिशा में जा रही है। अगर पति निम्न वर्ग या तृतीय श्रेणी की नौकरी कर रहा है और अगर किसी तरह से पत्नी को एक छोटी सी हाई-फाई नौकरी मिल गई है, चाहे वह सरकारी हो या निजी, तो वह पति को कम महत्व देने लगती है। इस तरह की बहुत सारी बाधाएं देखने को मिलती ही समाज में और दोनों के रिस्तो में दरार आने लगती है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री अशोक झा जीवामृत और घनामृत खाद बनाने के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार है, संपत्ति के अधिकार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अगर यह देखा जाए कि महिलाएं समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करती हैं तो उन्हें भी संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए, जबकि कुछ लोगों को लगता है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए लेकिन जब सरकार शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को समान दर्जा देती है, तो महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए ताकि आज की आधुनिक दुनिया में महिलाएं निर्भर हो सकें। एक युग में महिलाओं की पूजा की जाती है लेकिन लोग महिलाओं का हिस्सा देने से कतराते हैं। हमारा देश भारत सदियों से महिलाओं की पूजा करता रहा है लेकिन जब महिलाओं के संपत्ति अधिकारों की बात आती है, तो लोग पीछे मुड़कर देखते हैं कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जा रहा है, लेकिन अगर आप महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देते हुए देखते हैं। जहां महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी, वहीं समाज में एक नई चेतना जागृत होगी, इसके लिए महिलाओं को भी जागरूक होना चाहिए और हम सभी पुरुषों को भी महिलाओं के अधिकार प्राप्त करने में भाग लेना चाहिए और हाथ मिलाना चाहिए।
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए बहुत सारे योजनाएं लेकर चल रही है और तमाम महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ करने वालो के खिलाफ योगी जी तुरंत कार्यवाही करते है, सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है। महिलाओं को शिक्षा के आभाव से निकलना होगा और आगे बढ़ना होगा। महिलाओं और बच्चो को शिक्षा से जोड़ना होगा और उस पर विशेष ध्यान देना होगा , तभी समाज का विकास हो पायेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाएं शिक्षा से वंचित हैं और जब तक वे शिक्षित नहीं होंगी वो आगे नहीं बढ़ेंगी। क्योंकि महिलाओं को अधिक देखा जा रहा है, तब तक महिलाएं जो भी काम कर सकती हैं, कर रही हैं। महिलाओं को अधिक देखा जा रहा है सरकारी विभागों में काम कर रही है और स्कूलों में शिक्षक के रूप में अपना जीवन यापन कर रही है। महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।जब महिलायें शिक्षित होंगी तभी महिलाएँ काम कर सकती हैं, चाहे वे निजी स्कूल में हों या नर्सरी मे कार्य करके अपना जीवन यापन कर सकती है। ज्यादातर महिलाएं घर से बाहर नहीं जाना चाहती हैं, केवल खेतों में काम करना चाहती हैं और ज्यादातर महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती हैं। महिलाओं को हर तरह के कार्य करते देखा गया है। महिलाओं और बच्चियों को शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है
