उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबलू जी से साक्षात्कार लिया। बबलू ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिया जाना चाहिए। भविष्य में इस अधिकार के वजह से परेशानी भी हो सकती है, बटवारे के समय काफी दिक्कत हो सकती है। ये कानून पहले ही आ जाना चाहिए था

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाधयाय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि संसद ने 1956 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित किया जिसके तहत महिलाओं को संपत्ति के उत्तराधिकार का अधिकार दिया गया था। जिसके तहत विरासत में मिली संपत्ति को समान अधिकार दिए गए हैं। 2005 में किये गए बदलाव का उद्देश्य प्रभावधान के ख़त्म करना था, जो महिलाओं की समानता और आर्थिक सशक्तिकरण के परिवर्तन को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाधयाय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि संपत्ति का अधिकार एकमात्र अधिकार जो यह बताता है कि किसी संसाधन का उपयोग कैसे किया जाता है, चाहे वह संसाधन सरकार के स्वामित्व में हो या व्यक्तियों के स्वामित्व में हो। प्रकृति में सामाजिक संपत्ति के अधिकार के धारक द्वारा चुना गए उपयोगो को सरकारी प्रशासनिक बल में सामाजिक भविष्य के कर के साथ अटूट रूप से जुड़ा हुआ है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाधयाय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि पैतृक संपत्ति में में बेटियों का अधिकार हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम 2005 के अधिनियमन के लागु होने के बाद, बेटियों को बेटों की तरह कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में पैतृक संपत्ति में समान अधिकार मिलेगा, भले ही उसके पिता की मृत्यु 2005 से पहले हो गई हो।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बनरसी जी से बात किया, उन्होंने बताया की महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए।उनका कहना है की अगर हमारी बहन संपत्ति में हिस्सा पाती है, तो हम भी किसी बहन के यहाँ हिस्सा पाएंगे। इससे भाई बहन के रिश्ते में मिठास पैदा होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की किसान बारिश की कमी से पीड़ित हैं, वातावरण इतना प्रदूषित हो रहा है कि कभी-कभी भारी बारिश होती है और कभी-कभी बहुत कम बारिश होती है, यही मुख्य कारण है कि संत कबीर नगर में इस समय फसलें सूखने के कगार पर हैं। माना जा रहा है कि इसका कारण यह है कि वातावरण का प्रदूषण बढ़ रहा है और पेड़-पौधों की संख्या कम हो रही है, जिससे कभी धूप निकलती है, कभी बहुत ठंड होती है, कभी बहुत हवा चलती है। इसलिए कभी-कभी सूखे की स्थिति होती है, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वहां बारिश लानी है तो वहां पेड़ लगाना भी जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से साक्षात्कार लिया।राजेश कुमार ने बताया कि महिला को सम्पत्ति में अधिकार देना सही भी है और गलत भी है। यदि महिला असहाय है तो उसे सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन अगर महिला सशक्त है और पारिवारिक माहौल ठीक है तो उसे सम्पत्ति के अधिकार से वंचित रखना चाहिए। यानि नही मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बेटी को सम्पत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन पिता अपनी हैसियत के अनुसार लाखों रूपये खर्च कर के बेटी की शादी करते हैं और ससुराल भेजते हैं। ऐसे में बेटी को हिस्सा ससुराल में मिलना चाहिए। पिता के घर में जो बहू आती है,उनको यहां का हिस्सा मिलना चाहिए। इनकी पत्नी मैके में हिस्सा ले या बहन यहां हिस्सा ले,तो इसमें माता - पिता के लिए दिक्कत हो जाती है और परिवार बिखरने का डर बना रहता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रक्षा बंधन भाई - बहन के प्यार का प्रतिक पर्व है। बहन माँ समान होती है और घर में शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने में अहम् भूमिका निभाती है। रील बनाने वाले भाई - बहन को बदनाम कर रहे हैं। ऐसा नही होना चाहिए