उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियों को भी पिता के पैतृक सम्प्पति में अधिकार होने चाहिए क्योंकि आजकल जिनके यहां बेटा नहीं है, तो बेटियाँ ही उनके लिए सब कुछ कर रही हैं, इसलिए उनका मतलब यह भी होना चाहिए कि उन्हें अपनी पैतृक संपत्ति पर अधिकार होना चाहिए। उनका कहना है कि अगर माँ और पिता अच्छे हैं तो पढ़ा लिखा कर किसी को डॉक्टर ,किसी को पुलिस पास या सरकारी सेवा की पढ़ाई करवाते हैं तो ठीक है अगर नहीं करवाते हैं माता माता पिता भी ख्याल नहीं करते हैं जगह या कोई अन्य साधन उन्हें सरकारी सेवा के बारे में शिक्षित करें, मैम, तो ठीक है अगर वे ऐसा नहीं करते हैं बाद में उन्हें और कोई प्रताड़ित करता है, तो बेटियाँ भी उनकी संपत्ति में अधिकारी हो सकती हैं। माता-पिता बेटियों की शादी कर देते हैं तो ससुराल में उन लोगों को भी संपत्ति मिलती है.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय मोबाइल वाणी के माध्यम से साधिका चौबे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पैतृक संपत्ति के अधिकारों में बेटियों को तभी हिस्सा मिलना चाहिए। बेटी या बेटा किसी कम नहीं होते।माँ बाप की सेवा करने पर बेटियों को तभी हिस्सा मिलेगा जब उनके बेटे ना हों। बेटियां माँ बाप की सेवा करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं तब उन्हें हिस्सा पाने का अधिकार है लेकिन जब बेटे मौजूद हैं तो उन्हें हिस्सा नहीं मिल सकता है. तब बेटियों का हिस्सा नहीं मिल सकता क्योंकि बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं।आखिर माँ बाप शादी विवाह में दान दहेज़ देती हैं तो ससुराल में भी हिस्सा बना रहता है धन्यवाद, आज मैंने सारता चौधरी जी से बात की, उन्होंने अपना दृष्टिकोण रखा है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम दयाल से साक्षात्कार लिया।राम दयाल ने बताया कि यदि पुत्र है तो पिता को बेटी को सम्पत्ति का अधिकार नही देना चाहिए। पुत्र नही है तब बेटी को सम्पत्ति अधिकार दिया जा सकता है। भाई रहेगा तो वो बहन से आक्रोश करेगा,भ्र्ष्टाचार फैलेगा ,बहन को मार डालेंगे तथा तरह - तरह का विवाद फैलेगा

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कड़ी संख्या आठ 'अपनी जमीन, अपनी आवाज' बहुत पसंद आई। महिलाओं को सामने आने के लिए बहुत सारी उम्मीदें हैं। महिलाएं अभी भी बहुत पीछे हैं और शिक्षा की कमी के कारण समाज में अपना रुख नहीं दिखा पाती हैं, क्योंकि महिलाएं अभी तक परिवार के दबाव से बाहर नहीं निकल पाई हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कानून बनती है ,मगर जागरूकता के आभाव में महिलाएं इसका लाभ नही उठा पाती हैं। शासन- प्रसाशन और कानून महिलाओं को अधिकार नही दिला पाता है। महिलाएं भी चाहती हैं कि उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिले, लेकिन पारिवारिक दबाव के कारण वो नही ले पाती हैं। भारत में नौ प्रतिशत महिलाएं आज भी शिक्षा के अभाव में पीछे हैं। यदि वो शिक्षित होती तो अपने हक़ की लड़ाई लड़ पाती और समाज में अपनी बात रख पाती । बड़े घर की महिलाएं आज भी घर से बाहर नही निकलती हैं। गरीब महिलाएं खेतों में काम कर के और मेहनत - मजदूरी कर के अपना घर संभाल रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से क्षेत्र के एक पुरुष से साक्षात्कार लिया। पुरुष ने बताया कि प्रोपेर्टी में महिला का अधिकार होना चाहिए। सभी बच्चों को सम्पत्ति में बराबर का अधिकार है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को तब तक समानता के अधिकार से परिपूर्ण नहीं माना जायेगा, जब तक महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिल जाता। सरकार महिलाओं को समान शिक्षा और रोजगार का अधिकार दे रही है, उसी तरह महिलाओं को भूमि का अधिकार भी मिलें। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है की अगर हमें संपत्ति का अधिकार मिलता है तो हम भी सशक्त होंगे। उनका कहना है की सरकार सभी को समानता है अधिकार दे रही है तो हमें भी भूमि का अधिकार मिले। महिलायें भूमि अधिकार पाकर अपने बच्चो की परवरिश करने में सक्षम रहेंगी। खेती किसानी कर के भी महिलायें अपने बच्चो की परवरिश कर सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से बात किया, उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि में अधिकार देना सही भी है और गलत भी है।अगर महिला असहाय है उसका पारिवारिक संबंध खराब है, तो उसे संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए और दूसरी तरफ अगर महिला सशक्त है और मजबूत है तो उसे संपत्ति का अधिकार नहीं देना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम सजीवन जी से बात किया, उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि में अधिकार देना बहुत ही जरुरी है।अगर उनके ससुराल में उन्हें कोई परेशानी होती है , तो वो अपने ससुराल में अपना निर्वाह कर सकती है। भाई बहन के रिश्ते में खटास आ सकता है , लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए क्युकी वो भी एक ही माँ बाप की पैदाइश है