उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए या नहीं इस पर क्षेत्र के लोगों की अलग अलग राय है, महिलाओं का भी कहना है कि उन्हें पति के संपत्ति में अधिकार चाहिए भाई के हिस्से में नहीं। वही पुरुष वर्ग भी महिलाओं को हिस्सा देने से कतराते हैं। मोबाइल वाणी के तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलने के लिए उन्हें शिक्षा देना जरूरी है। महिलाओं को समाज में अपने अधिकारों की मांग करने का अधिकार या ज्ञान तब तक नहीं होगा जब तक कि वे शिक्षित नहीं होंगी। अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सत्तर प्रतिशत महिलाओं को मतदान करने का अधिकार नहीं है। आसपास की महिलाएं अभी भी अनपढ़ हैं, सरकार का कहना है कि महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है लेकिन उनके पति या बेटे आरक्षण का लाभ उठाते हैं। ग्राम पंचायतों में अक्सर महिलाएँ ग्राम प्रधान होती हैं, लेकिन महिलाओं के साथ जाँच करने से यह भी पता चलता है कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि गाँव में कितना विकास हुआ है। अगर गाँव के लोग गाँव की मुखिया के पास जाते हैं, तो वह अंगूठे की छाप डालने में अनिच्छुक लगती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद से बातचीत की। शिवप्रसाद का कहना है कि महिलाओं को उनके पति के हिस्से में अधिकार दिया जाए न कि भाई के हिस्से में। क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश श्याम से बातचीत की। राजेश श्याम का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिंह से साक्षात्कार लिया। सिंह ने बताया कि सम्पत्ति बंटवारा को लेकर लोग भाई से संतुष्ट नही रहते हैं तो बहन से सम्बन्ध ख़राब होना तय है। बहन यदि मायके की संपत्ति में हिस्सा लेगी तो इससे भाई - बहन के रिश्तों में दरार आ जाएगा।बहन को मायके में एक गिलास पानी पीना मुश्किल हो जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। एक श्रोता का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय प्रकाश सिंह से बातचीत की। विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि भाई हों तन भी उन्हें अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गायत्री देवी से साक्षात्कार लिया। गायत्री देवी ने बताया कि उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए, उन्हें अपने पति के संपत्ति में हिस्सा चाहिए। पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़कू प्रसाद से साक्षात्कार लिया। बड़कू प्रसाद ने बताया कि संपत्ति के अधिकार को लेकर जैसा पहले से होता चला आ रहा है , अभी भी वही होना चाहिए। क्युकी अभी अगर महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार देने की बात आती है, तो इससे लड़ाई की संभावना भी उत्पन्न हो सकती है। भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामगोपाल से साक्षात्कार लिया। रामगोपाल ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार पहले नही दिया गया था और अब देना उचित नहीं है। अगर उन्हें अधिकार पहले से ही दिया गया होता तो अधिकार देना उचित होता। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरजू प्रसाद से साक्षात्कार लिया। सरजू प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए और शादी के बाद नहीं मिलना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिलाओं को उनके पति के संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए