उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम प्रधान कुमद प्रसाद से साक्षात्कार लिया। कुमद प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देना सही नहीं है। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार पति के हिस्से में मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने से लड़ाई झगडे होने की संभावना है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुद्रपाल से साक्षात्कार लिया। रुद्रपाल ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से परशुराम से साक्षात्कार लिया। परशुराम ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार बिलकुल नही देना चाहिए। ऐसा होने पर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुणदेव से बातचीत की। अरुणदेव का कहना है सरकार सबसे पहले सभी को उस लायक बनाए। सभी को रोजगार दे। इससे सभी लोग आगे बढ़े इससे बहन को उनका अधिकार देने के लिए कोई एतराज नहीं करेगा। जब वे उस लायक रहेंगे ही नहीं तो बहन को संपत्ति कैसे देंगे। बहन की शादी चार लाख पांच लाख देकर कर देते हैं। उनकी बहने भी जहां उन्हें दिया जाता है वहां अपना जीवन काट रही हैं।यदि कोर्ट का आदेश है तो जो बड़े बड़े नेता लोग हैं वे अपनी बहनों को संपत्ति दें तभी गरीब लोगों को इसका सलाह दें। अगर दिल से भाई बहन का रिश्ता है तो धन से मतलब नहीं होता। उनके बीच कोई दरार नहीं आएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जकीउललाह से साक्षात्कार लिया।जकीउललाह ने बताया कि ये मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम सुनते हैं।बेटियों और महिलाओं को सम्पत्ति अधिकार के प्रति मोबाइल वाणी के कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करना चाहिए।बेटियों को जमीन में हिस्सा जरूर मिलना चाहिए

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शान्ति देवी से साक्षात्कार लिया।शान्ति देवी ने बताया कि ये मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम सुनती हैं और इनको बहुत अच्छा लगता है। इनके पिता ने इनको सम्पत्ति में हिस्सा दिया था और ये अपने बेटी को भी देंगी। ये निर्णय इन्होने बहुत पहले से किया हुआ है। बेटा और बेटी में जमीन -आसमान का अंतर होता है। जैसे बेटी मायके और ससुराल दोनों जगह देखती है,बेटा वैसे नही देख पाता है। बेटा और बेटी में यह अंतर हमेशा रहेगा

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहा कार्यक्रम बचपन मनाओ बढ़ते जाओ कार्यक्रम अच्छा लगता है। आँगनवाड़ी ,पाठशाला इसमें बच्चे पढ़ने जाते हैं वहाँ पर बच्चों को देख रेख की जरूरत है कि बच्चे क्या सीख रहे हैं क्या नहीं। बच्चों को प्यार से समझाना चाहिए उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए