उत्तरप्रदेश राज्य के संतकबीर नगर जिला से 30 वर्षीय दिव्या उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ज्यादा काम करने के कारण भी मानसिक तनाव हो सकता है। मानसिक तनाव के कारण सर दर्द, थकान, माशपेशियों में दर्द हो सकता है।लगातार कोई भी काम नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मानसिक तनाव हो सकती है।लगातार काम करने से भूख भी नहीं लग सकती है।मानसिक तनाव से काम नहीं करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 31 वर्षीय प्रतिमा चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सिरदर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द,नींद में गड़बड़ी,भूख में परिवर्तन और पाचन संबंधी समस्याएं मानसिक तनाव का मुख्य लक्षण हैं।भावनात्मक लक्षणों में चिंता ,घबराहट आदि शामिल है। मानसिक तनाव के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 33 वर्षीय मीना द्विवेदी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि तनाव को दूर करने के लिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने जैसी विश्राम तकनीकों का अभ्यास करें। सामान्य स्वस्थ भोजन करें और पर्याप्त नींद लें। व्यायाम के तुरंत बाद कुछ भी खाने की कोशिश न करें अन्यथा यह नुकसान पहुंचा सकता है। मानसिक तनाव से राहत के लिए समय पर भोजन करें। अपने लोगों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 27 वर्षीय पिंकी त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए कई उपाय कर सकते हैं। जैसे - व्यायाम ,ध्यान और स्वस्थ भोजन करना चाहिए। सामाजिक सम्बन्ध बनाना चाहिए।ध्यान विचारों को शांत करता है और स्वस्थ भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। खाना बहुत महत्वपूर्ण है। परिजनों के साथ समय बिताना चाहिए। नशीले पदार्थों का सेवन से दूर रहना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक तनाव मानसिक बीमारी का कारण है। मानसिक विकार बहुत ही खतरनाक बीमारी है। मानसिक बीमार व्यक्ति की देखभाल करना चाहिए,उनसे अच्छे से बर्ताव करना चाहिए और उनका अच्छे से इलाज करवाना चाहिए। चिकित्सक का सलाह लेना ज़रूरी है।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 45 वर्षीय राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पारिवारिक विवाद,लड़ाई झगड़ा,बीमारी,इत्यादि के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।जितना हो सके झगड़े से दूर रहें।नम्रता के साथ ,शांति बनाए रखते हुए बातें करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खानपान संतुलित और अच्छा होना चाहिए।ध्वनि प्रदूषण से दूर रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह मानसिक तनाव पैदा कर सकता है।नियमित व्यायाम करना चाहिए और तेज धुप में निकलने से बचना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है।ऐसे मौसम में काम से घर लौट कर शांति से बैठना चाहिए।परिवार में झगड़ा नही करना चाहिए।यदि परिवार में कहा सुनी हो जाती है तो इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।परिवार के सभी सदस्यों का कर्तव्य है कि झगड़ा या वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो इसका ध्यान रखें

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पारिवारिक कलह और ध्वनि प्रदुषण के कारण वर्तमान समय में लोग मानसिक तनाव के शिकार हो रहे हैं।तनाव के कारण लोगों की मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम और अस्पतालों में भीड़ लगी रहती है।इस खतरनाक बीमारी के प्रति सावधान रहना चाहिए।