उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक विकार के रोगी के लिए सरकार को जगह जगह इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए।सामान्यतः मानसिक चिकित्सक या अस्पताल बहुत दूर रहता है।इस वजह से लोग इलाज नही करवा पाते और अंधविश्वास में फंस जाते हैं। समय पर रोगी का इलाज हो जाए तो वह ठीक हो सकता है
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज कल पारिवारिक कलह एवं घरेलू बातों को लेकर लोग तनाव में रहते हैं और चिड़चिड़ेपन का शिकार हो रहे हैं।तनाव से छुटकारा पाने के लिए सुबह में टहलना चाहिए।व्यायाम करना चाहिए।ज्यादा नही सोचना चाहिए।ज्यादा सोचना हानिकारक होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिन व्यक्ति का दिमागी संतुलन ठीक नही होता है उन्हें सामज में बहुत दिक्कत होती है।घरेलू उलझन या किसी प्रकार का प्रेशर के होने पर व्यक्ति तनाव में आ जाता है और अपना दिमागी संतुलन खो देता है।यदि किसी व्यक्ति की ऐसी अवस्था हो तो उसे चिकित्सक के पास जाना चाहिए और उचित इलाज करवाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना मानसिक संतुलन लोग खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। जैसे - कोई भी काम आराम से करें। दिमाग पर ज्यादा दबाव ना डालें।नियमित व्यायाम करें।दिमागी असंतुलन जीवन को बर्बाद कर देता है। जरुरत पड़ने पर रोगी को चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए व्यायाम करें।कोई भी काम लगातार न करें।समय से भोजन करें एवं अच्छी नींद लें।गुटका, पान, बीड़ी, मसाला,शराब आदि जैसी चीजों से दूरी बना कर रहें।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से संयोक्ता शुक्ला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव का शिकार होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि ख़राब जीवन शैली,तनाव हार्मोन,कठिन समय,इत्यादि।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 30 वर्षीय शानवी त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए कोई भी काम लगातार नही करना चाहिए।काम के बीच में ब्रेक जरूर लें।नियमित व्यायाम करें और समय से पौष्टिक भोजन खाएं।भोजन से पहले हाथ जरूर धोएं।साथ ही अच्छी नींद लेना भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 32 वर्षीय मानवी त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए समय पर योग कीजिये।नियमित व्यायाम करने से मानसिक तनाव दूर होगा।स्वस्थ भोजन और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरुरी है। गुटका,पान,बीड़ी,सिगरेट का सेवन नही करना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 35 वर्षीय इंदु मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए समय से व्यायाम करना चाहिए।पौष्टिक भोजन करना चाहिए।हरी सब्जियां,साग और दालों का सेवन करें। पौष्टिक भोजन से शरीर को विटामिन ,कैल्शियम मिलता है। नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए।
