उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की महिलाओं को सशक्त बनाने से उनका जीवन बेहतर होगा। क्योंकि वे अपने और अपने परिवार के लिए सही निर्णय ले सकती हैं, इसलिए सशक्त महिलाएं अपने बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण में योगदान देती हैं। यह महिलाओं के व्यक्तिगत रूप से भविष्य के विकास में मदद करता है, जबकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में योगदान देती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के.सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की, उन्होंने बताया की अगर कोई भाई नहीं है तो संपत्ति का अधिकार होना चाहिए, और अगर कोई भाई है और भले ही बहन शादी नहीं कर रही हो तो भी संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए और अगर बहन शादी कर रही है तो उसे संपत्ति का अधिकार नहीं मिलाना चाहिए।
संतकबीरनगरः तहसील सभागार में समाधान दिवस का हुआ आयोजन एसडीएम द्वारा बारी बारी से फरियादियों की सुनी गई समस्याएं , फरियाद सुनने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को जांच पड़ताल कर समस्या का निदान हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश इस दौरान तहसील क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी एवं विकास खण्ड अधिकारी समेत अनेक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
संतकबीरनगरः वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार एवं उपजिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक कि वृक्ष हमारे जीवन दाता बिना वृक्ष हमारे जीवन अधूरा इस अभियान को सफल जरूर बनाएं यह कार्यक्रम मेंहदावल तहसील परिसर में आयोजित किया गया।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार से बात कर रहे है। इन्होने बताया कि महिलाओं के अधिकारों पर, सरकार ने ग्रामीण और राजनीतिक शहरों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका स्वयं सहायता समूहों जैसी विभिन्न योजनाओं को लागू किया है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई हैं। माता-पिता के देखरेख में भूमि का अधिकार से सम्बंधित ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं। ऐसी समस्याएँ सामने आ रही हैं जिनमें महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। उन्हें पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। लड़कों या बच्चों में जागरूकता का प्रसार कम हो रहा है ,जिस कारण वे सहायता नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्हें अधिकार नहीं मिल रहा है। अगर कोई शिक्षित महिला है या अशिक्षित है , महिला को अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुधा से बातचीत की। बातचीत में सुधा ने बताया महिलाएं एक स्वतंत्र जीवन जीना चाहती है उन्हें अधिकार होता है कि उसके पास संपत्ति हो उसका उस पर अधिकार हो और उसके पति की नौकरी का उस पर अधिकार है। प्रॉपर्टी का मालिक वे भी है और यदि उन्हें अध्ययन करना हो या नौकरी करना हो तो वे कर सकती हैं ।पति को यह जानने का अधिकार है कि बच्चे कहाँ से आ रहे हैं और क्या ला रहे हैं। पत्नी को पूरा अधिकार है, वह अपनी संपत्ति अपने अनुसार खर्च करना सकती हैं महिलाएं चाहे वह सरकारी हो या निजी, अपना जीवन खुद चुनें, अपनी पसंद के अनुसार अपना काम करें।महिलाएं यदि निजी नौकरी करना चाहते हों तो उन्हें अपना निर्णय लेने का अधिकार है,महिलाओं को कहीं घूमना हो तो वे जा सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाएं प्राचीन काल से ही समाज का हिस्सा रही हैं और वे हर लड़ाई में योगदान देती हैं लेकिन आज तक महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिला है। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार प्राप्त करने के लिए भी शिक्षित किया जाना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाए जाने चाहिए ताकि महिलाएं संपत्ति के अधिकारों के बारे में जागरूक हो सकें और कुछ लोगों द्वारा माना जाता है कि महिलाओं का संपत्ति का अधिकार कहीं न कहीं कलह का कारण बन सकता है क्योंकि अगर उन्हें पैतृक संपत्ति का अधिकार दिया जाता है, तो आने वाले समय में एक घरेलू हिंसा भी हो सकती है। हालांकि हमारे समाज में कहीं न कहीं महिलाएं अभी भी पीछे हैं और जिसके कारण उन्हें अपने हकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। महिलाओं का शिक्षित होना सबसे महत्वपूर्ण है। केवल शिक्षा ही जागरूकता ला सकती है। अन्यथा, आने वाले समय में, महिलाओं को वैसे ही छोड़ दिया जाएगा जैसे वे हैं और उन्हें संपत्ति के अधिकार से मुक्त कर दिया जाएगा।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पशु चराने गए चरवाहे में 07 घायल, 01 की हालत गंभीर, मचा हड़कंप आनन-फानन में घायलों को 108 एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल,समय पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को पहुंचाया CHC मेंहदावल इलाज जारी ।आकाशीय बिजली गिरने की चर्चा क्षेत्र में तेज , परिजन हल्कान।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्हें नियमित रूप से अपना स्वास्थ्य चेक करवा लेना चाहिए और उचित पोषण लेना चाहिए। गर्भावस्था के समय और बाद में भी उन्हें अपना खास ध्यान रखना चाहिए। समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज में अपनी आवाज उठानी चाहिए। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना, उन्हें बचत करने के आदी बनाना जरूरी है महिला सुरक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या की तुरंत रिपोर्ट करना आवश्यक है, हर महिला को शिक्षा का अधिकार है। उन्हें ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया जाना चाहिए जो उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास में मदद करे।
