Transcript Unavailable.

संतकबीरनगर - शाशन की मंशा है कि लोगो को न्याय मिले लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों के चलते गरीबो को न्याय नहीं मिल पाता है हुआ यूं लालच बनी बला सलाखों के पीछे पहुंचा लेखपाल । 07 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार। गोरखपुर की बिजलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार,गिरफ्तार लेखपाल रविशंकर शर्मा के खिलाफ विधिक कार्यवाई में जुटी टीम।शिकायतकर्ता संतोष कुमार की शिकायत पर टीम ने बिछाया था जाल।और सलाखों के पीछे पहुंचा लेखपाल। मचा हड़कंप। पूरा मामला संतकबीरनगर के जिला मुख्यालय कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बचपन बचाओ बढ़ते जाओ कार्यक्रम उन्हें बहुत अच्छा लगाता है। बारिश के मौसम में पानी में ,कचड़े में ,बाहर कही भी बच्चे इधर उधर खेलते रहते हैं इस वजह से उन्हें कई बार फोड़ा फुंसी,ख़ासी-जुकाम,बुखार भी हो जाता है। इसलिए उन्हें विशेष ध्यान देने की जरुरत है। इस मौसम में बहुत सी बीमारियाँ होती है और फैलती हैं इसलिए घर के आस पास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए क्यूंकि जब वे बुजुर्ग हो जायेंगी तो उनके बेटे बहु उन्हें घर से निकाल देते हैं। लेकिन यदि महिलाओं के नाम से जमीन रहेगा तो उनके साथ ऐसा नहीं होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पति की कमाई पर पत्नी का भी अधिकार रहता है

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से मुकेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की आज हमारी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है। जिनमें महिला को पैतृक संपत्तियों में पूर्ण अधिकार दिए गए हैं। महिला अगर चाह रही है तो पैतृक संपत्ति में शादी से पहले या बाद में भी अपना हिस्सा ले सकती है। महिलाओं की हेल्प लाइन उपलब्ध कराकर महिलाओं को मजबूत किया गया है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए, प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार हमेशा विभिन्न योजनाओं के साथ लोगों तक पहुंच रही है।अगर महिला कहीं दुर्घटना का शिकार हो रही है या महिला को परेशान किया जा रहा है या ससुराल में परेशान किया जा रहा है, तो 119 पर कॉल करके पुलिस उसके साथ आएगी जिसमें महिला पुलिस उसके साथ होगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से संतराम से बातचीत की। बातचीत में संतराम ने बताया की महिला सशक्तिकरण का मतलब है कि महिलाओं को हर विभाग में 33.46 प्रतिशत आरक्षण है जिसके तहत जो नागरिकता में हैं उन्हें प्रत्येक विभाग से योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। यह सभी लोगों का कर्तव्य बन जाता है , मान लीजिए कि कोई भी महिला विवाहित है और अगर उसके पति का दो साल के भीतर देहांत हो जाता है, तो सरकारी योजना के तहत आने वाले पारिवारिक लाभ और पेंशन से उसे लाभ होगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय श्रोता से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अगर महिला शादी शुदा है तो उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिलाना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कीर्ति कुमार से बातचीत की। बातचीत में कीर्ति कुमार ने बताया की महिला अधिकार जो सरकार का कानून है ,बहुत सुंदर है, उसका समाज पर, विशेष रूप से महिलाओं पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। इस कानून की मदद से महिलायें आगे बढ़ रही है और पुरुषो से भी आगे निकल रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमन से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सरकार द्वारा अधिकार दिए गए हैं, महिलाओं को `शिक्षा की तरह है, लेकिन जो पैतृक है वह गलत है। क्योंकि हर लड़की की शादी में कम से कम आठ से दस लाख का खर्च आता है लेकिन हम अपने सम्मान को बचाने के लिए अपने पिता द्वारा ऐसा करते हैं। या जो खर्च किया जाता है उसका बड़ा भाई हिस्सा नहीं लेता है, तो थपथपाने या गलत करने में थपथपाने का क्या हिस्सा है।