उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी महेश से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार होना बहुत आवश्यक है क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा। लेकिन इससे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से सुजीत जी से बातचीत की। बातचीत में सुजीत ने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना महत्वपूर्ण हैं।ताकि उन्हें सम्मान मिल सके और वह हर क्षेत्र में काम कर सके, अपने पैरों पर खड़ा हो सके और अपने लिए जिम्मेदारी ले सके, बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार प्रदान कर सके। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी इसलिए जरुरी है क्योंकी दोनों एक ही माता पिता के संतान है। दहेज एक ऐसी प्रथा है जिसका हम विरोध करते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है।महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से जागरूक किया जा सकता है

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन जी से बातचीत की। बातचीत में राजन ने बताया की इस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार हुआ है, बाकी महिलाओं को इस समय समाज में प्राथमिकता है। अगर साक्षरता होगी तो घर का विकास होगा, साथ ही समाज का विकास होगा। अक्सर घर में महिलाएं ही सब कुछ होती हैं, उनसे सभी बच्चे सीख रहे होते हैं। महिलाओं का विशेष योगदान होना चाहिए, उन्हें शिक्षा मिलनी चाहिए। पैतृक संपत्ति में भी महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि बेटा और बेटी एक ही माता-पिता के पैदाइश होते है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि देश के सबसे अमीर बेटे की शादी हुई है और इस शादी को लेकर पूरे देश में इस बात को लेकर हंगामा मचा हुआ है कि कैसे एक अमीर व्यक्ति की शादी होती है, लेकिन जरा सोचिए कि एक गरीब व्यक्ति की शादी किस तरह होती है। सरकार को इस तरह का अंधाधुंध खर्च पर रोक लगानी चाहिए। लेकिन सरकार क्यों रुकेगी? सरकार तो खुद उनके ही इसारे पर चलतीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से के.सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज से बातचीत की। जो पेशे से एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए , लेकिन इससे भाई-बहन के रिश्ते में दरार पड़ सकती है या शादी के कारण रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने स्थानीय निवासी इज़हार शाह से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। क्योकि किसी किसी माता पिता के पास तो संपत्ति ही नहीं होती है तो वे अपने बच्चों को संपत्ति कैसे देंगे और इससे हो सकता है कि भाई बहनों में विवाद भी हो इसलिए महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की हर घर में मां होती है, बेटी होती है, बहन होती है। ये रिश्ते घर का मान और सम्मान बढ़ाता है, बेटी स्कूल जाती है, उसे मुक्त छोड़ दिया जाना चाहिए। वह नृत्य की कला या अपनी पसंद की किसी भी कला में रुचि लेती है, चाहे वह अध्ययन हो या सम्मेलन। योजनाएं भी चल रही हैं, उसके रुचि के अनुसार, आपको अपनी बेटियों को छोड़ देना चाहिए ताकि वे उस दिशा में आगे बढ़ सके हैं, लेकिन उसकी देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण है। घर की बेटी किसी कारणवस गलत दिशा में जाती है तो उनके घर की इज्जत मिटटी में मिल जाती है।

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से आलोक ग्रिव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया है कि इस धरती पर जन्मे लगभग 85 से 90 प्रतिशत लोगों की शादियां होती हैं। कुछ किस्मत के मारे होते हैं जिनका किसी कारण से वे शादी नहीं कर पाते, लोग कहते हैं कि किस्मत खराब है। अगर शादी की कोई रेखा नहीं है, तो समाज में कई तरह की चीजें आती हैं अगर वह व्यक्ति जो शादीशुदा नहीं है, लेकिन जिनके पास पैसा है उनकी शादी का एक अलग महत्व है क्योंकि हाल ही में में एक शादी हुई थी। यह शादी पूरे भारत और विदेशों में भी हुई थी। चर्चा हो रही है कि जब हमारे गाँव में शादी होती है, तो दो गाँवों के बाद तीसरे गाँव को पता नहीं चलता कि आज उस गाँव में शादी हुई थी