Transcript Unavailable.

उत्तप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार देना चाहिए, आखिरकार, सरकार को उन पर उतना ही सख्त होना चाहिए जितना कि पुरुषों पर है । यदि पेशे में समान हिस्सेदारी है तो संपत्ति का भी अधिकार होना चाहिए। जब संपत्ति का अधिकार महिलाओं के पास होगा, तो वे भी अपने आप में आत्मनिर्भर होंगी .

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि महिलाओं अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आना होगा। महिलाओं को अपने क़ानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी होना चाहिए। इसके लिए उन्हें शिक्षित होना चाहिए साथ ही महिलाओं को भूमि पर भी अधिकार होना चाहिए। जो महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है महिलाओं का समूह मजबूत होना चाहिए ताकि वे अपने मान सम्मान की रक्षा कर सके।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की महिलाओं को सशक्त बना कर के ही लैंगिक असमानता को दूर किया जा सकता है। शिक्षा के माध्यम से ही महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है।समाज में महिलाओं को आज बढ़ाने के लिए सभी वर्ग के लोगो को संगठित रूप से चलना होगा, तभी महिलायें सशक्त बन सकेंगी और देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की जागरूकता के माध्यम से लैंगिक असमानता को दूर किया जा सकता है। लैंगिक असमानता अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में ही देखी जाती है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाता है की अभिभावक अपने बच्चियों को स्कूल के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से मना करते है। ऐसे मानसिकता को जागरूकता के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है

संतकबीरनगरः एक पेड़ दस पुत्र समान, वृक्षारोपण बहुत जरूरी ,नारा से गूंजा गांव क्षेत्र बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वार्ड 7 से पवन कुमार सोनी । बेलहर क्षेत्र कैथवलिया जूनियर हाईस्कूल विद्यालय पर वृक्षारोपण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन कुमार सोनी, ने कार्यक्रम की शुरुआत की और वृक्ष हमारे जीवन दाता पर प्रकाश डाला, बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया और उपस्थित लोगों को पेड़ देकर अपने खेत खलिहान जमीन में लगाने की सलाह दी। इस दौरान वन दरोगा संतोष कुमार चौधरी, डिप्टी रेंजर मनीष,राम स्वरूप , प्रधानाचार्य सिराजुद्दीन पवन कुमार सोनी, अजीत सिंह,समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लैंगिक समानता, बेटे और बेटी दोनों के लिए समान अधिकार। वे दोनों समान भागीदार बन गए, जिसे लैंगिक समानता का अधिकार कहा जाता है। पहले केवल बेटे का ही सम्पति का अधिकार होता था लेकिन अब इस युग परिवर्तन में बेटियों को भी सम्पति का अधिकार मिलता है। अब समाज लक्षित हो चुका है जिस कारण समाज में काफी बदलाव आ चूका है। युग बदलेगा तो समाज खुद -ब -खुद बदल जायेगा। समाज में अब सभी अपअपने बेटे बेटियों को पढ़ना चाहते हैं। जिसकी जैसी क्षमता होती है लोग वैसे स्थिति में अपने बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। क्योकि सभी अपने बच्चों को शिक्षित बनाना चाहते हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पैतृक संपत्ति में लड़कियों का भी अधिकार होता है। माता पिता के अधिकार में सब कुछ आता है उनके प्रॉपर्टी में बच्चों का अधिकार रहता है उसी तरह माता पिता के कर्मों पर भी बच्चों का अधिकार होता है

उत्तप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की महिलाओं के विकास के लिए उन्हें संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी काफी महिलायें शिक्षा से काफी दूर है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होती है और वे अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है