संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद से बातचीत की। प्रमोद का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने का क़ानून सही नहीं है. इससे अपराध बढ़ेगा, लिंगानुपात बढ़ेगा और बहनों-भाइयों को भी विभिन्न प्रकार की समस्याएं आएंगी। रिश्ते में दरार भी आ सकती है। यदि कानून लागू किया जाता है, तो यह आने वाले समय में सही नहीं हो सकता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील से साक्षात्कार लिया। सुनील ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में पुरुषों के समान हिस्सेदारी होनी चाहिए । आज के ज़माने में महिलाएं पुरुषों से आगे बढ़ गई हैं। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई बहन के रिश्ते में दरार नही आएगा। समझदारी से रिश्ता निभाया जाए तो कोई दिक्कत नही होगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बनारसी चौधरी से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार न दिया जाये तो ही सही है। संपत्ति को लेकर के पारिवारिक कलेश हो सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है और घटनाएं भी हो सकती है , इसलिए संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुजीत से बातचीत की। सुजीत का कहना है की मोबाइल वाणीं माध्यम से उन्हें बेटो और बेटियों के सामान अधिकार के बारे में जाना। बेटियों को भी जमीन जायदाद में हिस्सा देना चाहिए। बेटो के मुकाबले बेटियां माता पिता की ज्यादा सेवा करते है। बेटियों को हिस्सा मिलना चाहिए, वो इसकी हकदार है। अगर बेटे माता पिता की सही से सेवा नहीं कर पाएंगे, तो बेटियों को ही करना होगा। लोगो को इसका साथ देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नाती प्रसाद से साक्षात्कार लिया। नाती प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए। महिलाओं को पति के हिस्से में सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजमती से साक्षात्कार लिया। राजमती ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए। इससे महिलाएं मजबूत और आत्मनिर्भर बनेंगी। भाई - बहन के रिश्ते में दरार नही आएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़का और लड़की को एक समान माना जाता है, लेकिन ये भी माना जाता है कि लड़कियों का हक़ तो उनके ससुराल में होता है , न की पैतृक संपत्ति में इससे भाई बहन के बीच खटास आ सकता है। इस मुद्दे पर क्षेत्र के तमाम लोगो से उनकी राय ली जा रही है। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे है, जबकि कुछ लोग इसका समर्थन नहीं कर रहे है। महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिलाने से लोग अभी भी बहुत पीछे है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिलाल यादव से साक्षात्कार लिया। हरिलाल यादव ने बताया कि लड़कियों को अगर संपत्ति में हिस्सा दिया जाएगा , तो इससे विवाद की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है। इसलिए जैसा पहले से चला आ रहा है, वैसे ही चलना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में निश्चित दरार आ सकता है। महिलाओं को उनके पति के संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है महिलाओं को संपत्ति में अधिकार तभी मिलना चाहिए जब पिता के कोई बेटे नहीं हैं। बेटे के रहने पर बेटियों को अधिकार नहीं मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण सिंह से साक्षात्कार लिया।अरुण सिंह ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति के बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। यदि बेटा नही है तभी बेटी को सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। बेटा है तो बेटी को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार बिलकुल नही मिलना चाहिए। रक्षा - बंधन का त्योहार मनाना मुश्किल हो जाएगा
