उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से डब्लू से साक्षात्कार लिया। डब्लू ने बताया कि महिला को सम्पत्ति का अधिकार बहुत पहले ही मिलना चाहिए था। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। कम जमीन होने पर बंटवारे को लेकर भाई - बहन के बीच कुछ दिक्कतें आ सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश्वर मिश्रा से साक्षात्कार लिया। राजेश्वर मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यह उनका हक़ है। महिलाएं घर और खेतों में काम करती है। उनके मेहनत का उनको हक़ मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृपा शंकर से साक्षात्कार लिया। कृपा शंकर ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति देने पर विषम परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाई - बहन के रिश्ते में दरार होगा और बहन का मायका छूट जाएगा। सम्पत्ति ले कर बहन समस्याओं से घिर जाएगी। शादी के बाद महिला का ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा दे देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुगानी चौधरी से साक्षात्कार लिया। जुगानी चौधरी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ओमप्रकाश यादव से साक्षात्कार लिया। ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में महिलाओं को अधिकार दिया जाना उचित नही है। पूर्व से समाज में नियम चला आ रहा है कि लड़की की शादी अपनी जमा - पूंजी या सम्पत्ति बेचकर धूमधाम से सामर्थ्य के अनुसार किया जाता है। शादी के बाद यदि बेटी पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मांगेंगी तो जो सम्मान उनको पिता के घर मिलता है उसमे कमी आएगी। ससुराल की सम्पत्ति में महिला का अधिकार होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से करिश्मा पाठक से साक्षात्कार लिया। करिश्मा पाठक ने बताया कि बेटियां बेटों से कम नही है। जो काम बेटा कर सकता है। बेटी भी कर सकती है। इसलिए बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरयू प्रसाद से साक्षात्कार लिया। सरयू प्रसाद ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए। शादी के बाद बेटी को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए। हिस्सा देने से भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जय प्रकाश मौर्य से साक्षात्कार लिया। जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए। भाई - बहन को बराबर सम्पत्ति का अधिकार देने रिश्ता ख़राब हो जाएगा। महिला को पति की सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय यादव से साक्षात्कार लिया। अजय यादव ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटी को हिस्सा मिलना चाहिए। बेटा और बेटी एक समान होते हैं। विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप से साक्षात्कार लिया। प्रदीप ने बताया कि महिला को सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए ,ऐसा होने से भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
