उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मदन मोहन से साक्षात्कार लिया।  मदन मोहन ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इससे मामला और भी गंभीर हो सकता है , दोनों जगह पर हिस्सेदारी लेने से और भी समस्याएं पैदा हो सकती है। भाई बहन के रिश्ते में दरार नहीं आना चाहिए , लेकिन मामला उलझ सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकिता त्रिपाठी से साक्षात्कार लिया। अंकिता त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।बेटियां भी बेटों की तरह माता - पिता का नाम रौशन कर सकती हैं। बेटा और बेटी में अंतर नही करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से  लालमन चौधरी से साक्षात्कार लिया।  लालमन चौधरी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नही देना चाहिए।ऐसा होने से परिवार में सम्बन्ध ख़राब हो जाएगा। भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो जाएगा ,बहन पटीदार हो जाएगी। वर्तमान समय में भाई - भाई में नही पट रहा है। ऐसे में बहन से भी नही पटेगा। संपत्ति में अधिकार देने से निश्चित रूप से महिलाओं के लिए समस्याएं उत्पन्न होगी

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पप्पू अग्रही से साक्षात्कार लिया।पप्पू अग्रही ने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। महिला शिक्षित है तो अपने हक़ की लड़ाई लड़ कर अपने जीवन यापन का इंतजाम कर सकती है। परिवार को अपनी बहन - बेटियों को शिक्षित और जागरूक करना चाहिए तथा अपने हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से  शिव प्रकाश से साक्षात्कार लिया। शिव प्रकाश ने बताया कि मायके में भाई के रहते बहन को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार नही मिल सकता है। बहन द्वारा हिस्सा लेने से भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो जाएगा और समाज में भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। विवाहित बेटियों को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबलू सिंह से बातचीत की। बबलू सिंह का कहना है कि महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए।अगर 2 बहन में से एक बहन अच्छे घर चली जाती है, तो दूसरी बहन को घर से समर्थन मिलना चाहिए। इस लिए भी पैतृक संपत्ति का भाई और बहना के बीच बराबर में बटवारा करना जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समृद्धि त्रिपाठी से साक्षात्कार लिया।समृद्धि त्रिपाठी ने बताया कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।बेटा और बेटी दोनों एक समान है। बेटियां की ममता पर सवाल नही उठना चाहिए। बेटियों की कामयाबी का श्रेय माता - पिता और बेटी की कड़ी मेहनत को दिया जाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रवीण कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया। प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हमारी सामाजिक व्यवस्था में बदलाव आ गया है। मगर लोगों की सोच में बदलाव नही आया है। लोगों की सोच है कि सम्पत्ति पर पहला हक़ बेटों का होता है। जबकि भारत में बेटियों के हक़ में कई कानून बने हैं। समाज में सदियों से ये परम्परा चलती आ रही है कि बेटी की शादी के बाद उसे ससुराल का सदस्य माना जाता है और मायके की सम्पत्ति भाइयों के पास रहती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से घनश्याम मौर्या से बातचीत की। घनश्याम मौर्या का कहना है कि पहले से ही महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाता है तो अभी भी उन्हें संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है इसलिए महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से   बबलू सिंह से साक्षात्कार लिया।  बबलू सिंह ने बताया कि समर्थवान शादीशुदा बेटी को मायके की सम्पत्ति की जरुरत नही होती है। मगर गरीब शादीशुदा बेटी को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा दे कर उसका सहयोग करना चाहिए। ऐसा होने से वो भी मजबूत बनेगी। महिलाओं को बराबर का सम्मान मिलना चाहिए।