उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकी से बातचीत की। रिंकी का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए उन्हें ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। यदि बेटे हैं तो बेटियों को हिस्सा नहीं मिलन चाहिए ऐसे में बहन और बाई के रिश्ते में दरार आ सकता है। बेटियों की शादी जहां होती है उनका वहीँ पर अधिकार होता है। बेटी बेटा में कोई अंतर नहीं है जो काम बेटे कर सकते हैं बेटियां भी कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला से बातचीत की। सुशीला का कहना है कि पैतृक संपत्ति में बेटियों को हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। क्योंकि माता पिता बेटियों का शादी विवाह कर देते हैं। पढ़ाते लिखाते हैं दान दहेज़ देते हैं तो ऐसे में बेटियों को ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। यदि बेटे नहीं हैं तो बेटियां हिस्सा ले सकते हैं लेकिन उन्हें अपने माता पिता की देखभाल करनी होगी उनकी सेवा करनी होगी। तभी उन्हें पिता की संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला से बातचीत की। उर्मिला का कहना है कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। माता-पिता पढ़ा लिखा कर शादी करते हैं किसी को डॉक्टर किसी को इंजिनियर बनाते हैं इसलिए बेटियों का ससुराल में हिस्सा बनता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए, अगर पिता के पुत्र संतान नहीं है तो बेटियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। अगर बेटी की शादी हो जाती है तो उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिल सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रतिक कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रतिक कुमार ने बताया कि पैतृक संपत्ति में महिलाओं को भी हिस्सा मिलना चाहिए। शादी से पहले बेटियों का अधिकार पिता की संपत्ति में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार पति की संपत्ति में होता है। अगर कोई बेटी शादी के बे बाद पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार जताती है तो इससे मायके और ससुराल के बीच संबंध ख़राब हो सकता है। भाई बहन के रिश्ते में खटास आ सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से  सुकांत चौधरी से साक्षात्कार लिया। सुकांत चौधरी ने बताया कि महिलाओं को सोच विचार का पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा लेना चाहिए। ऐसा करने पर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिलाओं को पति की सम्पत्ति में हिस्सा लेना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शहनाज़ खातून से साक्षात्कार लिया। शहनाज़ खातून ने बताया कि बेटियों को ससुराल में सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नितिन बाबू से बातचीत की। नितिन बाबू का कहना है कि संपत्ति में बेटियों को भी हिस्सा मिलना चाहिए। बेटी बेटा सब एक समान होते हैं। जो बेटे करते हैं बेटियां भी कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित कुमार से बातचीत की। अमित कुमार का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाए ये संविधान में भी लिखा है। सरकार ने नियम भी बनाया है महिलाओं को हिस्सा मिलना चाहिए ताकि लोगों के बीच समानता का अधिकार बना रहे। उनका कहना है भाई बहन का रिश्ता पवित्र रिश्ता है यह सोच और समझ पर निर्भर करता है। वे अपनी बहन को संपत्ति का अधिकार देना चाहते हैं या नहीं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद रियाज़ से साक्षात्कार लिया। मोहम्मद रियाज़ ने बताया कि महिलाओं का भी संपत्ति में आधा हिस्सा होता है, अगर भाई का आधा हिस्सा है तो बहन को भी आधा हिस्सा मिलना चाहिए। इससे भाई बहन के रश्ते में थोड़ा बहुत अनबन हो सकता है, पर वो जल्दी सुलह भी हो सकता है।