उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बनसू जी से से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए अधिकार बहुत जरुरी है। महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकार हासिल करने के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से डाक्टर निरज शुक्ला से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया की महिला अधिकार बहुत जरुरी है। महिला अधिकार से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और व्यापार, महिलाएं अपने पैरो पर खड़ा हो सकती है । महिलाओं को घरेलु हिंसा से राहत मिल सकता है। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को हिस्सा स्थिति के अनुसार से मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से  दिनेश चौरसिया से साक्षात्कार लिया। दिनेश चौरसिया ने बताया कि महिलाओं को पुरुषो के बराबर का ही अधिकार देना चाहिए। आज हर क्षेत्र में कोई भी महिला पुरुषो से कम नहीं है, वो पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है। अगर सरकार चाहती है तो महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार नहीं होगा, क्योंकि जैसे बहन को हिस्सा मिल रहा है, उसी प्रकार भाई की पत्नी भी अपने पैतृक संपत्ति में हिस्सा पाएंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से डाक्टर ब्रिजलाल जी से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया की महिला अधिकार बहुत जरुरी है। महिला अधिकार से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और व्यापार जैसे क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। शिक्षा से ही महिलायें आगे बढ़ेंगी। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को एक जगह हिस्सा लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से  दिनेश प्रताप सिंह से साक्षात्कार लिया। दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं को मायके में पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। सम्पत्ति बंटवारे को लेकर भाई - बहन के रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। बहुओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए बेटियों को नही मिलना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राधेश्याम से साक्षात्कार लिया। राधेश्याम ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही देना चाहिए। सम्पत्ति बंटवारे को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। महिलाओं को सम्पत्ति अधिकार से दूर रखना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से  विजय चौधरी से साक्षात्कार लिया। विजय चौधरी ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए ,क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से झुंझुन से साक्षात्कार लिया। झुंझुन ने बताया कि इनके तीन भाई और तीन बहन हैं। भाई निकम्मेऔर नालायक हैं। ऐसे में ये और इनकी बहनें अपने पैतृक सम्पत्ति में अधिकार लेना चाहती हैं। अगर आसानी से भाई हिस्सा दे देंगे तो ठीक है वर्ना झुंझुन कानून का सहारा लेंगी। जैसे भाई माँ के कोख से पैदा हुए हैं वैसे ही ये भी हुई हैं।इस प्रकार दोनों में कोई भेद नही है इनका भी हिस्सा बनता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया से बातचीत की। प्रिया का कहना है कि पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी अधिकार मिलना चाहिए लेकिन जहां बेटे हैं और माँ बाप की सेवा अच्छे से कर रहे हैं तो बेटियों को हिस्सा नहीं मिलना चाहिए लेकिन यदि बेटे अच्छे नहीं हैं माँ बाप की सेवा नहीं करते हैं तो बेटियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए जिससे वे अपने माँ बाप की सेवा कर सके

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुप्रिया त्रिपाठी से बातचीत की। सुप्रिया त्रिपाठी का कहना है कि पैतृक संपत्ति पर बेटियों को अधिकार नहीं मिलना चाहिए। क्योंकि माँ बाप शादी विवाह करते हैं दान दहेज़ देकर किसी को डॉक्टर किसी को इंजिनियर बनाते हैं। ऐसे में बेटियों को ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। अगर जिस घर में बेटे हैं और बेटियां हिस्सा लेती हैं तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ जाती है। उनका कहना है बेटे बेटियां एक समान होते हैं जो बेटे कर सकते हैं बेटियां भी कर सकती हैं