उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम गोपाल से साक्षात्कार लिया। राम गोपाल ने बताया कि जब पहले से पैतृक सम्पत्ति में बेटियों को अधिकार नही देने का चलन है तो अब भी नही देना चाहिए। महिला सम्पत्ति अधिकार सम्बंधित कानून बेकार है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष से बातचीत की। संतोष का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में खटास आ सकता है ,वाद विवाद की स्थिति भी बन सकती है। आगे जाकर उन्हें परेशानी भी हो सकती है। साथ ही उनका कहना है कि सम्पत्ति में अधिकार मिले लेकिन पति के संपत्ति में मिले ,भाई के हिस्से में नहीं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आदर्श से बातचीत की। आदर्श का कहना है महिलाओं को अधिकार मिलना जरूरी है , उन्हें आगे बढ़ने के लिए तो बहुत ही जरूरी हैं, इसके लिए वे शिक्षा ग्रहण करें नौकरी करें तभी आगे बढ़ेंगी। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए ,यदि उस लायक की नहीं है कुछ करती हैं तो हिस्सा ना लें और यदि कुछ नहीं करती तो हिस्सा मिलना चाहिए। यदि परिवार देने के लिए सक्षम है तो अधिकार दे सकता है उन्हें कोई एतराज नहीं होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आर. बी. दयाल से साक्षात्कार लिया। आर. बी. दयाल ने बताया कि महिलाओं को उनके पति के हिस्से में अधिकार दिया जाना चाहिए। अगर भाई के हिस्से में अधिकार दिया जायेगा तो इससे विवाद और बढ़ेगा और भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ऐडवोकेट रोहित जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। महिलायें शिक्षित होंगी होंगी तभी आगे बढ़ सकती है और सभी जगह लाभ ले सकती है। महिलायें शादी से पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है और शादी के बाद अपने ससुराल में हिस्सा ले सकती है। महिलायें जब शिक्षित रहेगी तो वो खुद नौकरी या व्यापार कर सकती है, फिर उन्हें पैतृक संपत्ति की जरुरत नहीं होगी

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्लू प्रसाद से साक्षात्कार लिया। कल्लू प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए ,क्योंकि इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुगड़म पांड़े से साक्षात्कार लिया। तुगड़म पांड़े ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार दिया जाना चाहिए ।लेकिन सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुज से साक्षात्कार लिया। अनुज ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।ऐसा होने से मायके से रिश्ता ख़राब हो सकता है। महिलाओं को पति के सम्पत्ति में अधिकार देना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिलीप जी से बातचीत की। दिलीप जी का कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ,वे शिक्षित होंगे तो आगे बढ़ेंगे। उनका कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि यदि वे किसी बड़े घर में नहीं जा रही हैं तो उन्हें अधिकार मिलना चाहिए यदि परिवार अच्छा है तो उन्हें कोई जरूरत नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रवीण से बातचीत की। प्रवीण का कहना है महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार न दिया जाए क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आती है