उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शुकांत चौधरी से बातचीत की। शुकांत चौधरी का कहना है कि महिलाओं को पति की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए ना कि पिता की संपत्ति में।यदि पिता की संपत्ति में बेटियों को अधिकार मिला तो इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजमती से बातचीत की। राजमती का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए, इससे महिलाओं को काफी फायदा होगा। इससे महिलाये मजबूत होंगी और आत्मनर्भर बनेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृपाशंकर से बातचीत की। कृपाशंकर का कहना है कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार देने से विषम स्थिति पैदा हो सकती है। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार पैदा हो सकता है। जहां बेटी की शादी हो रही है वही उसकी हिस्सेदारी होनी चाहिए। भूमि में बैनामा करवाने से अगर छूट दिया जायेगा तो इससे लोगो को लाभ मिलेगा और महिला के नाम से अधिकतर लोग बैनामा करवाएंगे। इससे महिलाओं को बहुत लाभ होगा और भाई बहन के रिश्ते में भी दरार नहीं आएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम गोपाल से बातचीत की।राम गोपाल का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना सही नहीं है यदि उन्हें हिस्सा दिया जाए तो ससुराल में दिया जाए मायके में नहीं। क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद से बातचीत की। शिवप्रसाद का कहना है कि महिलाओं को उनके पति के हिस्से में अधिकार दिया जाए न कि भाई के हिस्से में। क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश श्याम से बातचीत की। राजेश श्याम का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। एक श्रोता का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय प्रकाश सिंह से बातचीत की। विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि भाई हों तन भी उन्हें अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गायत्री देवी से साक्षात्कार लिया। गायत्री देवी ने बताया कि उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए, उन्हें अपने पति के संपत्ति में हिस्सा चाहिए। पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़कू प्रसाद से साक्षात्कार लिया। बड़कू प्रसाद ने बताया कि संपत्ति के अधिकार को लेकर जैसा पहले से होता चला आ रहा है , अभी भी वही होना चाहिए। क्युकी अभी अगर महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार देने की बात आती है, तो इससे लड़ाई की संभावना भी उत्पन्न हो सकती है। भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
