उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुगलन पांडे से साक्षात्कार लिया। तुगलन पांडे ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन इससे भाई - बहन का रिश्ता भी ख़राब हो सकता है। रिश्ते में दरार भी आ सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूपचन्द्र मौर्या से साक्षात्कार लिया। रूपचन्द्र मौर्या ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।ऐसा होने से भाई -बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। महिला को पति के सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय कुमार चौधरी से साक्षात्कार लिया। अजय कुमार चौधरी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। बहन यदि मायके की संपत्ति में हिस्सा लेगी तो इससे भाई - बहन के रिश्तों में दरार आ सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरजभान यादव से साक्षात्कार लिया। सूरजभान यादव ने बताया कि बहनों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उपेंद्र अमर त्रिपाठी से बातचीत की। उपेंद्र अमर त्रिपाठी का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए , क्योंकि वो भी एक ही माता पिता की संतान है। इसलिए जिस तरह से बच्चो का अधिकार है, उसी प्रकार महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए। इससे भाई बहन के बीच दरार आ सकता है , लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसका अधिकार है, उसे वो जरूर मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुगानी चौधरी से बातचीत की। जुगानी चौधरी का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इससे परिवार के बीच समस्याएं आएंगी और भाई बहन के बीच दरार आ सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार न देकर पति के संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बलराम से बातचीत की। बलराम का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए इससे भाई बहन में कोई दिक्क्त नहीं होगी क्योंकि किसी की बेटी को अपने घर लायेंगे उसे भी अपने घर में हिस्सा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से बातचीत की। मनोज कुमार का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना वाजिब नहीं इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है, झगड़ा भी हो सकता है इसलिए उन्हें संपत्ति में हिस्सा ना दिया जाए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रीति त्रिपाठी से बातचीत की। प्रीति त्रिपाठी का कहना है महिला संपत्ति में बेटियों को अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि बेटियों को दान दहेज़ देकर शादी कर दी जाती है। इसलिए बेटियां ससुराल का हिस्सा बन जाती हैं और माँ बाप सुख दुख में या कोई अन्य आपात स्थिति में बेटियों की सहायता करते ही हैं। बेटी और बेटे के बीच कोई भेदभाव नहीं है, बेटियों को भी पूरा समर्थन मिलना चाहिए। जो बेटे कर सकते हैं वही बेटियां भी कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आलोक त्रिपाठी से बातचीत की। आलोक त्रिपाठी का कहना है कि बेटियों को पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए क्योंकि जिस तरह बेटे पिता के संतान होते हैं उसी तरह बेटियां भी पिता की संतान होती हैं। इसलिए बेटों की तरह ही बेटियों को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। तभी दोनों बेटे-बेटियों के बीच समानता होगी। इस तरह की सोच रखने से हम महिलाओं और उनके विकास के प्रति अच्छा दृष्टिकोण रखेंगे। महिलाओं के विकास से समाज का विकास होगा क्योंकि महिलाएं भी समाज का हिस्सा हैं। समाज के विकास में उनकी पूरी भूमिका होती है। महिला के विकास के बिना कोई भी पुरुष आगे नहीं बढ़ सकता है अगर समाज में किसी पुरूष चाहे वो पत्नी बेटी या मां के रूप में हो ,बहन के रूप में एक महिला ही होती है। एक महिला का विकास से परिवार का विकास तभी होगा जब एक महिला शिक्षित रहेगी और वह रोजगार के योग्य रहेगी, तभी वह अपने बच्चों को अपने पति को देख पाएगी।