उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं को राशन कार्ड, बैंक,शिक्षा,रोजगार आदि से जोड़ा जा रहा है। परन्तु जब सम्पत्ति के अधिकार की बात आती है तब महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देने से लोग कतराते हैं। ऐसा नही होना चाहिए।महिलाओं को भी सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। साथ ही जागरूक महिलाओं को क्षेत्र की कम शिक्षित महिलाओं को सम्पत्ति के अधिकार के प्रति जानकारी देनी चाहिए।
