ठंड का कहर तेजी से बढ़ रहा है। लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां नाकाफी हैं। जिला मुख्यालय पर तो अलाव की पूरी व्यवस्था है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रमुख चौराहे पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। लोग परेशान हैं। राहगीरों को सबसे अधिक समस्या हो रही है।