संतकबीरनगरः मेंहदावल कस्बे के अंजहिया बाजार के पास स्थित नरसिंह गढ़ी मंदिर के गेट पर लगा बिजली का पोल अचानक धराशयी हो गया। भीड़भाड़ वाली जगह पर पोल गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सूचना पाते ही मौके पर एक्सईएन पीके गुप्ता के साथ जेई मनोज श्रीवास्तव बिजली कर्मियों के साथ पंहुच गए। पोल गिरने से कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई है। अंजहिया बाजार के नरसिंह गढ़ी मंदिर गेट पर लगा बिजली का पोल को दोपहर में लगभग 230 बजे अचानक टूटकर गिर गया। कस्बे का प्रमुख बाजार होने से उस समय पोल के आस-पास कई लोग मौजूद थे। कोई हताहत नहीं हुआ। पोल के नजदीक ही सब्जी की दुकानें लगी हुई थीं। मौके पर एक्सईन व जेई ने कर्मियों के साथ मोर्चा संभाला। बिखरे तारों व पोल को हटवाते हुए कस्बे के अन्य मोहल्लों की आपूर्ति बहाल करवाई। पोल व बिजली के तारों को ठीक करवाने में जुट गए।