जिले में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना है। शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार को सुबह तक समूचा आसमान घने कोहरे की चादर से ढंका नजर आया। सुबह होने के बाद कोहरे का प्रकोप और बढ़ता गया। घने कोहरे की वजह से विजविलटी भी कम रही। 50 मीटर की दूरी बमुश्किल से दिख रही थी।