संतकबीरनगरः महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर-महुली मार्ग पर ग्राम मुकुन्दपुर के समीप अनियंत्रित पिकअप वाहन ने साइकिल सवार पचास वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसके बाद करीब चार मीटर घसीट दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो चार पहिया चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई आहत नजर आया। क्षेत्र के ग्राम नटवा निवासी सर्वजीत विश्वकर्मा (50) पुत्र राम निवास कुछ वर्षों से बगल चौराहे पर दुकान खोल रखी है। ग्रिल आदि तैयार कर बिक्री करता था। सोमवार को वह दुकान से साइकिल चलाते हुए नाथनगर की तरफ जा रहा था। महुली-नाथनगर मार्ग से मुख्य मार्ग पर मुकन्दपुर निकट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इसी दौरान पीछे से तीव्र गति आ रही अनियंत्रित पिकप ने सर्वजीत को चपेट में ले लिया। करीब चार मीटर तक घसीट दिया। वाहन में सिर फंसने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन आगे सड़क पर पलट गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकआप पलटने से उस पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया। पुलिस के अमुसर पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है।