चार साल पहले हुई थी स्वीकृति, टूट रही उम्मीद सांथा। सियरहवा घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए चार साल पहले मंजूरी मिली थी। स्थानीय सांसद प्रवीण निषाद और पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने शिलान्यास भी कर दिया था।शिलान्यास के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि आवागमन की समस्या दूर होगी।