लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिसवन अंचला अधिकारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान। सिसवन सीवान मुख्य सड़क पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिसवन अंचला अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दरमियान दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच की गई।

दोस्तों, प्रधानमंत्री के पद पर बैठे , किसी भी व्यक्ति से कम से कम इतनी उम्मीद तो कर ही सकते हैं कि उस पद पर बैठने वाला व्यक्ति पद की गरिमा को बनाए रखेगा। लेकिन कल के भाषण में प्रधानमंत्री ने उसका भी ख्याल नहीं रखा, सबसे बड़ी बात देश के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ खुले मंच से झूठ बोला। लोकतंत्र में आलोचना सर्वोपरि है वो फिर चाहे काम की हो या व्यक्ति की, सवाल उठता है कि आलोचना करने के लिए झूठ बोलना आवश्यक है क्या? दोस्तों आप प्रधानमंत्री के बयान पर क्या सोचते हैं, क्या आप इस तरह के बयानों से सहमत हैं या असहमत, क्या आपको भी लगता है कि चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाना अनिवार्य है, या फिर आप भी मानते हैं कि कम से कम एक मर्यादा बनाकर रखी जानी चाहिए चाहे चुनाव जीतें या हारें। चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर आप क्या सोचते हैं। अपनी राय रिकॉर्ड करें मोबाइलवाणी पर।

हसनपुरा में अगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर प्रशासन काफी सक्रिय है। जहां शनिवार की देर शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम, अंचलाधिकारी उदयन सिंह व थाने के प्रशिक्षु दरोगा गौतम कुमार द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह वाहन जांच सीवान सिसवन मुख्य पथ स्टेट हाइवे-89 पर थाना के समीप सहित अन्य जगहों पर चलाया गया। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों कि जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सभी रास्ते बदल कर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। जहां मतदान से पहले ही मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी व अवैध कैश के आवागमन को रोका जा सके, इसके लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

सिसवन प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी सह सेक्टर पदाधिकारी रेयाज अहमद सिसवन पंचायत के माधोपुर गांव स्थित बूथ संख्या 171,172 और 173 के मतदाताओ के घर दस्तक देकर वोट देने के प्रति उनसे अपील किया.उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र में मतदाता मालिक होते हैं और चुनाव एक महापर्व है. ऐसे में इस उत्सव के रूप में मनाते हुए वोट जरूर वोट डालें.

बिहार राज्य के सिवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर सेविकाओं के साथ मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाते हुए बताया कि बढ़ाये सीवान की शान, आये करें 25 मई को मतदान के साथ उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सिसवन सिवान।सिसवन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु पब्लिक बनाम प्रशासन मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिसवन प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल ग्राउंड में किया गया जहां पब्लिक बनाम प्रशासन के बीच मतदान को लेकर जागरूक करने के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस संबंध में बीसीओ रियाज अहमद द्वारा जानकारी दी गई।

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के सभी विधालयों एवं मतदान केंद्रों पर गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर स्वच्छ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से निर्भिक होकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया।मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार, रेयाज अहमद ने बूथों पर पहुंचकर उन्हें मतदान का महत्व समझाया, ताकि महिलाएं घर से निकलकर अधिक से अधिक मतदान कर सकें। प्रखंड प्रशासन मतदान जागरूकता के लिए तमाम कार्यक्रम चला रहा है। प्रशासन की मंशा वोट फीसद बढ़ाने की है। इसके लिए महिला मतदाता के साथ साथ सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिसवन गांव मे महिलाओं को जागरूक किया गया। जागरूकता के लिए लगाया गया है।उन्होंने समझाया कि उनके एक वोट की कीमत अनमोल है। इसे देश की खातिर मत के जरिए दान करना है। अच्छी सरकार बनने पर देश निर्माण की योजना बनेगी। इसी दौरान प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ एवं पंचायत कर्मियों के द्वारा सौ-सौ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

2024 के आम चुनाव के लिए भी पक्ष-विपक्ष और सहयोगी विरोधी लगभग सभी प्रकार के दलों ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिये हैं। सत्ता पक्ष के घोषणा पत्र के अलावा लगभग सभी दलों ने युवाओं, कामगारों, और रोजगार की बात की है। कोई बेरोजगारी भत्ते की घोषणा कर रहा है तो कोई एक करोड़ नौकरियों का वादा कर रहा है, इसके उलट दस साल से सत्ता पर काबिज राजनीतिक दल रोजगार पर बात ही नहीं कर रहा है, जबकि पहले चुनाव में वह बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर ही सत्ता तक पहुंचा था, सवाल उठता है कि जब सत्ताधारी दल गरीबी रोजगार, मंहगाई जैसे विषयों को अपने घोषणापत्र का हिस्सा नहीं बना रहा है तो फिर वह चुनाव किन मुद्दों पर लड़ रहा है।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के लहेजी स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय बूथ संख्या 34, 35 व 42 के बीएलओ, शिक्षकों तथा स्कूली बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लेखापाल श्री कुमार ने बताया कि रैली के माध्यम से अपना मत प्रयोग करने के लिए सभी लोगों को जागरूक किया। साथ ही मतदान करने के लिए शपथ दिलाया गया। वही दूसरी तरफ स्थानीय अधिकारियों द्वारा लगातार बूथों का भी भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। ताकि मतदान के दिन बूथ पर मतदाताओं को किसी तरह का कोई कठिनाइयां उत्पन्न न हो सकें। इसके लिए प्रखंड प्रशासन काफी सक्रिय है। मौके पर शिक्षक संजय यादव, बसंत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रघुनाथ पंड़ित सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिका के अलावे स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोषांग पदाधिकारियों के साथ बीडीओ ने बैठक की। बैठक के दौरान बीडीओ ने कई निर्देश दिए।बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को हर हाल में पालन किया जाय।उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों को निष्पादन करने के साथ- साथ चुनाव की तैयारी को लेकर मिले गाइडलाइंस को हर हाल में लागू करना है।