हसनपुरा प्रखंड एमएच नगर थाने के कन्हौली स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे, ढ़ोल-नगारे के साथ भव्य मंगल कलशयात्रा निकाली गई। यह मंगल कलशयात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर भीखपुर, भगवानपुर के रास्ते उसरी काली स्थान होते हुए उसरी बाजार के रास्ते माइराम के मठिया होते हुए जलालपुर गांव पहुंचा। जहां विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात वाण गंगा (दहा नदी) से जल भरी कर पुन: यज्ञ स्थल लाया गया। कलशयात्रा के दौरान रथ पर प्रभु श्रीराम व माता जानकी के वेश में श्रद्धालु विराजमान थे। इस दौरान हर-हर महादेव व जय शिव जय शिव के नारे से समूचा माहौल गूंजयमान रहा। वही इस मंगल कलशयात्रा में क्षेत्र के 2100 महिलाएं व कन्याएं शामिल थी। इस महायज्ञ के आयोजकों ने बताया कि यह अनुष्ठान नौ दिनों तक चलेगा। वही इसकी पूर्णाहुति 02 मई को होगी। महायज्ञ के आचार्य पं मृत्युंजय मिश्रा, कथावाचक डॉ. धीरज द्विवेदी व यजमानों में शत्रुघ्न सिंह व उनकी पत्नी लिलावती देवी, जितेंद्र प्रसाद व उनकी पत्नी कलावती देवी, योगेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सुभावती देवी, योगेंद्र दूबे व उनकी पत्नी सुनैना देवी तथा वकील यादव व उनकी पत्नी तेतरी देवी है। इस महायज्ञ के प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया गया है।