सिसवन सिवान। सिसवन प्रखंड के कई छपरा गंगा ब्रह्मस्थान पर श्री विष्णु महायज्ञ राम कथा आयोजन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्री गंगा ब्रह्मस्थान यज्ञ स्थल से शुरू होकर काली स्थान होते हुए सरजू नदी के तट तक पहुंचा जहां श्रद्धालु ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हाथ मे कलश लेकर संकल्प करते हुए कलश में गंगाजल लेकर पुनः यज्ञ स्थल तक पहुंचे इस दौरान गाजेबाजे के साथ लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। कलश यात्रा में घोड़े हाथी तथा रथ पर सवार संत जनों की टोली लोगों का मन मोह रही थी वहीं पीछे से महिलाएं एवं पुरुष कतारवध होकर कलश यात्रा में चल रहे थे तथा जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। आयोजित यज्ञ के विषय में जानकारी देते हुए आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि लोक कल्याण को लेकर यह यज्ञ कराया जा रहा है जो कि 9 दिनों तक यह चलेगा इसमें अयोध्या तथा हिमाचल प्रदेश से पहुंचे कथावाचक द्वारा राम कथा नित्य शाम को संध्या 6:00 बजे से लोगों को सुनाया जाएगा। मौके पर स्वामी नाथ यादव, मुन्ना यादव, कामेश्वर पाण्डेय, विनय पाण्डेय,पिंटल बाबा, विश्वजीत पाण्डेय,सत्यजीत पाण्डेय,अवधेश राम,संतोष पटेल, अमित शर्मा, बृजेश सिंह एवं मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित सत्यानंद पाण्डेय, बबली देवी मौजूद रही कलश यात्रा का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश से पहुंचे पूज्य संत रामदास उदासी जी महाराज ने किया।