सिवान जिला के बसंतपुर प्रखंड के बसवा गांव में भीषण आग लगने से मदन बैठा एवं दिनेश महतो के घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगी कि इस घटना में अनाज समेत सारी संपत्ति जलने से दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवस हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए दूरभाष पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी से बात आपदा सहायता राशि देने के लिए निर्देशित किया।