सिवान जिले के महाराजगंज प्रखंड स्थित वीर सेनानियो की भूमि बंगरा में अवस्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में 16 दिसंबर को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा चारो वेदों का स्थापना व धार्मिक पुस्तकों का संग्रह कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि भारतवर्ष के वैसे सभी प्रकार के धार्मिक ग्रंथों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जो सालो पुराने समय से आमजनों को उपलब्ध नहीं हो पाया है। कार्यक्रम निमित निर्धारित स्व. रघुबीर सिंह स्वतंत्रता सेनानी मूर्ति अनावरण पर विशेष चर्चा की जानी है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने जानकारी दी।