बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह सिवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने सिवान विधानसभा क्षेत्र के लोगों को छठ पर्व पर बडी सौगात दी है। उन्होंने 12 महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया। जिसमें देवापाली से मझवलिया होकर बढ़ेया तक, मोलनापुर- महुआवारी, धानुक टोली सड़क, चकरा से भैंसाखाल सड़क, मोहम्मदपुर से महुआवारी बाजार, गौसीहाता मेन रोड से कलवार टोली, शिव मन्दिर से आलापुर- पिपराही पथ सुमित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों शिलान्यास किया गया शिलान्यास कार्यक्रम पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष का लोगों ने फूलमाला से स्वागत किया मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।