सिवान जिला के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय पर कायस्थ समाज के द्वारा चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन किया गया। पूजा समारोह में अंचलाधिकारी सुनिल कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव समेत कायस्थ समाज और गणमान्य लोगों के अलावे उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट के लगभग 32 स्काउट एवं गाइड शामिल हुए। इस दौरान सर्वप्रथम विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चित्रगुप्त महाराज और कलम दवात की पूजा की गयी। जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।