हंटरगंज प्रखंड के उरैली पंचायत अंतर्गत डुमरिया एवं उरैली गांव में गुरुवार को नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन का विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य रीता देवी ,उप मुखिया विवेक कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह तथा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका शांति देवी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी, शांति देवी ,मंजू देवी ,संध्या देवी, पिंकी देवी तथा ग्रामीण अजीत कुमार ,वार्ड सदस्य पंकज कुमार सिंह एवं स्वयं सेवक राजू पासवान तथा रोजगार सेवक अनूप समदर्शी मौके पर उपस्थित थें।