उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी कृष्णा सरोज से हुई। कृष्णा सरोज कहते है कि वो कालीन का कार्य करते है। यह कार्य घर पर ही करते है। कारोबार की शुरआत करने में 20 से 30 हज़ार रूपए खर्च हुआ था। अभी के समय अकेले कालीन का कार्य कर रहे है। कारोबार बड़ा करना चाहते है पर गाँव में मज़दूर प्रवास कर जाते है।